{"_id":"691df4e769cc572f01081cd0","slug":"uttarakhand-news-transport-department-issues-notice-to-former-mla-champion-for-overspeeding-challan-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: ओवरस्पीडिंग के चालान का मामला...परिवहन विभाग का पूर्व विधायक चैंपियन को नोटिस, होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: ओवरस्पीडिंग के चालान का मामला...परिवहन विभाग का पूर्व विधायक चैंपियन को नोटिस, होगी कार्रवाई
Wed, 19 Nov 2025 10:30 PM IST
अलका त्यागी
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 19 Nov 2025 10:30 PM IST
सार
जिस कार के उत्तराखंड में ओवर स्पीडिंग के चार चालान लंबित है, वह कार पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन के नाम पर पंजीकृत है।
विज्ञापन
पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन की कार के लंबित ओवरस्पीडिंग के चालानों के मामले में परिवहन विभाग ने बुधवार को नोटिस भेजा है। विभाग ने नोटिस भेजकर आपराधिक घटना के समय मौजूद चालक की जानकारी तलब की है।
विज्ञापन
संभागीय परिवहन अधिकारी संदीप सैनी ने बताया कि जिस कार के उत्तराखंड में ओवर स्पीडिंग के चार चालान लंबित है, वह कार पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन के नाम पर पंजीकृत है। विभाग ने उन्हें नोटिस भेजा है। इसमें सभी लंबित चालान की कॉपी भी संलग्न की है।
विज्ञापन
Uttarakhand: दून में नहीं चली पापा विधायक हैं की धौंस, पुलिस ने काली फिल्म चढ़ी और अवैध हूटर लगी गाड़ी की जब्त
विज्ञापन
चैंपियन को नोटिस देकर विभाग ने यह जानकारी मांगी है कि जिस दिन नियमों का उल्लंघन कर कार चलाई जा रही थी उस दौरान कार में कौन चालक मौजूद था। उसकी लिखित में जानकारी भेजनी होगी। इसमें संबंधित चालक का लाइसेंस भी परिवहन विभाग ने जमा कराने के निर्देश दिए हैं। नियम तोड़ने वाले का लाइसेंस निलंबित किया जाएगा।