{"_id":"61d02925527c1d47cf2694e3","slug":"uttarakhand-news-transfer-of-seven-ias-and-pcs-changes","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: सात आईएएस व पीसीएस के दायित्व में फेरबदल, आबकारी विभाग में 46 इंस्पेक्टरों के तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: सात आईएएस व पीसीएस के दायित्व में फेरबदल, आबकारी विभाग में 46 इंस्पेक्टरों के तबादले
Sat, 01 Jan 2022 04:03 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 01 Jan 2022 04:03 PM IST
सार
रुड़की नगर निगम की नगर आयुक्त नुपूर को टिहरी का डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है। संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की व उप मेला अधिकारी कुंभ मेला हरिद्वार अंशुल सिंह को रुड़की नगर निगम के नगर आयुक्त का भी दायित्व दिया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
शासन ने शुक्रवार को सात आईएएस और पीसीएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं। सचिव कार्मिक अरविंद सिंह ह्यांकी की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, प्रभारी सचिव सुरेंद्र नारायण से संस्कृत शिक्षा का प्रभार हटा दिया गया है। उनके स्थान पर यह प्रभार सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम देखेंगे।
विज्ञापन
रुड़की नगर निगम की नगर आयुक्त नुपूर को टिहरी का डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है। संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की व उप मेला अधिकारी कुंभ मेला हरिद्वार अंशुल सिंह को रुड़की नगर निगम के नगर आयुक्त का भी दायित्व दिया गया है।
विज्ञापन
देहरादून अपर जिलाधिकारी प्रशासन शिव कुमार बरनवाल को चीनी मिल डोईवाला का अधिशासी निदेशक बनाया गया है। वह अब दोनों दायित्व देखेंगे। अपर जिलाधिकारी नजूल/ प्रशासन के पद से जय भारत सिंह को हटा दिया गया है। उन्हें काशीपुर में उपायुक्त गन्ना का दायित्व दिया गया है। बाध्य प्रतीक्षा में रहे आईएएस अधिकारी रोहित मीणा को अपर सचिव वित्त एवं नियोजन बनाया गया है।
विज्ञापन
आबकारी विभाग में 46 इंस्पेक्टरों के तबादले
चुनाव आयोग के निर्देश पर आबकारी विभाग ने तीन साल से अधिक समय से तैनात 46 इंस्पेक्टरों को इधर से उधर कर दिया है। राजधानी देहरादून, नैनीताल और हरिद्वार में भी इंस्पेक्टरों को हटाया गया है। उधर, लोक निर्माण विभाग में भी शासन ने 17 इंजीनियरों को बदल दिया है। इनमें सहायक अभियंता, अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता, प्रभारी अधिशासी अभियंता शामिल हैं।