उत्तराखंड: औली पहुंचने लगे सैलानी, व्यापारियों के चेहरे खिले 15 दिन में पहुंचे 650 पर्यटक
अब सरकार की ओर से कोरोना कर्फ्यू में ढील देने के बाद पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने लगी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पर्यटन स्थली जोशीमठ में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने से धीरे-धीरे रौनक लौटने लगी है। पिछले एक पखवाड़े में लगभग 650 पर्यटक जोशीमठ पहुंचे हैं। सोमवार को 33 पर्यटक जोशीमठ-औली रोपवे से जबकि 101 पर्यटकों ने चियर लिफ्ट से पहुंचे। पर्यटकों की आमद बढ़ने से व्यापारियों में भी उत्साह है।
ऋषिकेश: योगनगरी में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब, बिना मास्क घूम रहे सैलानी, जाम में रेंगते रहे वाहन, तस्वीरें...
कोरोना के चलते पिछले दो माह से औली रोपवे और चेयर लिफ्ट बंद पड़ी थी। अब सरकार की ओर से कोरोना कर्फ्यू में ढील देने के बाद पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने लगी है। औली में पर्यटक घुड़सवारी और बुग्याल में प्रकृति का आनंद उठा रहे हैं।
औली में मौजूदा समय में बर्फ नहीं है, लेकिन ऊंची चोटियां बर्फ से लकदक हैं। औली रोपवे के प्रबंधक दिनेश मलारी ने बताया कि धीरे-धीरे पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। औली और जोशीमठ में पर्यटकों के लिए खाने और ठहरने की उचित व्यवस्था है।
फूलों की घाटी पहुंचे 38 पर्यटक
विश्व धरोहर फूलों की घाटी में भी पर्यटकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। अभी तक 38 पर्यटक घाटी का दीदार कर चुके हैं। फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए एक जुलाई को खोली गई थी। पहले और दूसरे दिन एक भी पर्यटक यहां नहीं पहुंचा था।
फूलों की घाटी के वन क्षेत्राधिकारी बृजमोहन भारती का कहना है कि धीरे-धीरे पर्यटक फूलों की घाटी पहुंच रहे हैं। अभी तक 38 पर्यटक घाटी में पहुंच चुके हैं। इधर, होटल व्यवसायी गिरीश चौहान ने बताया कि पर्यटकों की आवाजाही शुरू होते देख घांघरिया में ग्रामीणों ने होटलों का संचालन शुरू कर दिया है।
पर्यटक स्थलों के खुलने से बढ़ी रौनक
पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटक स्थलों के खुलने से पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों में उत्साह है। वहीं पर्यटक स्थलों में भारी संख्या में सैलानी पहुंचने लगे हैं। पर्यटक व्यवसायी सुरेंद्र राणा ने बताया कि कंपनी गार्डन लंबे समय बाद सैलानियों से गुलजार होने लगा है।
पर्यटक स्थलों के खुलने से लोगों का कामकाज चलना शुरू हो गया है। पर्यटन व्यवसायी सीपी सकलानी ने कहा कि पर्यटक स्थलों के खुलने से लोगों ने राहत की सांस ली है। गार्डन में पहुंची सैलानी खुशबू ने कहा कि कंपनी गार्डन की खूबसूरत फूलों की बगिया, हरियाली देखने लायक है।
हरियाणा के सैलानी तपेंद्र सिंह ने कहा कि मसूरी के पर्यटक स्थल सुकून देने वाले हैं। एसडीएम मनीष कुमार ने कहा कि पर्यटक स्थल पर कोरोना गाइडलाइन का पालन सख्ती से कराया जा रहा है।