{"_id":"62f1dfffb4e8a757004740c9","slug":"uttarakhand-news-today-congress-will-launch-bharat-jodo-tiranga-yatra-from-rudraprayag","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: कांग्रेस ने रुद्रप्रयाग से शुरू की भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा, प्रदेश अध्यक्ष माहरा ने किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: कांग्रेस ने रुद्रप्रयाग से शुरू की भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा, प्रदेश अध्यक्ष माहरा ने किया शुभारंभ
Tue, 09 Aug 2022 02:08 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग/नई टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग/नई टिहरी
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 09 Aug 2022 02:08 PM IST
सार
कांग्रेस कार्यकर्ता 9 व 10 अगस्त रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र व 13 व 14 अगस्त को केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में पदयात्रा कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व स्वतंत्रता आंदोलन की याद ताजा करेंगे।
विज्ञापन
कांग्रेस ने शुरू की भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से आज भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा का आगाज किया गया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय से यात्रा का शुभारंभ किया। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट ने बताया कि यात्रा के लिए पूर्व विधायक मनोज रावत को प्रभारी व प्रदीप थपलियाल को जनपद का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
9 व 10 अगस्त रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र व 13 व 14 अगस्त को केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में पदयात्रा कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व स्वतंत्रता आंदोलन की याद ताजा करेंगे। 15 अगस्त यात्रा का समापन स्वतंत्रता संग्राम के महत्वपूर्ण स्थल ककोड़ाखाल में होगा।
विज्ञापन
घर तिरंगा अभियान: प्रभात फेरी में शामिल हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी, जनता से की घरों में तिरंगा लगाने की अपील
विज्ञापन
उधर, टिहरी में कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट ने बताया कि 9 अगस्त को प्रतापनगर से देवप्रयाग संगम तक पदयात्रा निकाली गई। 10 को चमियाला बाजार से घनसाली और संगम विहार चौरास से कीर्तिनगर होते हुए मलेथा, 12 को नई टिहरी सुमन पार्क से चंबा गबर सिंह चौक, 13 को सत्यों बाजार से पुजार गांव और गजा से नरेंद्रनगर, 14 अगस्त को धनोल्टी से थत्यूड़ और ढालवाला से मुनिकीरेती तक पदयात्रा निकाली जाएगी। 15 अगस्त को स्वाधीनता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
इस मौके पर पार्टी के शहर अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल, पूर्व प्रमुख विजय गुनसोला, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष दर्शनी रावत, मान सिंह रौतेला, मुशर्रफ अली, ज्योति प्रसाद भट्ट मौजूद थे।