फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: tirath singh rawat will meet with pm modi and amit shah soon will invite them for kumbh

उत्तराखंडः अब मोदी और शाह से मिलेंगे तीरथ, कुंभ मेले में आने का निमंत्रण देंगे मुख्यमंत्री

Mon, 22 Mar 2021 11:10 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 22 Mar 2021 11:10 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand news: tirath singh rawat will meet with pm modi and amit shah soon will invite them for kumbh
नरेंद्र मोदी-अमित शाह (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत अगले हफ्ते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। वह 22 मार्च से से 24 मार्च तक दिल्ली प्रवास पर हैं। इस दौरान वे पीएम, गृह मंत्री व केंद्रीय मंत्रियों को कुंभ मेला में आने का निमंत्रण देंगे।

विज्ञापन


हरिद्वार महाकुंभ 2021ः धूप में गर्म रेत पर तपस्या में लीन हैं साधु, तस्वीरों में देखें इनका कठिन तप
विज्ञापन


उत्तराखंड में चुनावी वर्ष, कुंभ मेले का आयोजन, चारधाम यात्रा की तैयारी, चारधाम आलवेदर रोड और ऋषिकेष कर्णप्रयाग रेल परियोजना से संबंधित मसलों, कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिए राज्य सरकार के स्तर पर किए जा रहे उपायों की जानकारी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उनकी केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की तैयारी है। वे राज्य सरकार के विकास योजनाओं से जुड़े लंबित प्रस्तावों की मंजूरी के लिए केंद्रीय मंत्रियों से पैरवी करेंगे। मुख्यमंत्री बनने के बाद तीरथ सिंह रावत की अभी प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री से भेंट नहीं हुई है। दोनों शीर्ष नेता पश्चिमी बंगाल में विधानसभा चुनाव की व्यस्त रहे।

नड्डा से मुलाकात के बाद दून लौटे

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर शनिवार को उत्तराखंड लौट आए। उनकी शुक्रवार की देर रात नड्डा से मुलाकात हुई। बकौल मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी। दोनों नेताओं के बीच समसामयिक मसलों पर चर्चा हुई।

अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश

मुख्यमंत्री कार्यालय ने सभी विभागों से संबंधित उन योजनाओं का प्रस्ताव बनाना शुरू कर दिया है, जिन पर केंद्र से मंजूरी मिलनी हैं। इस संबंध में शनिवार को सचिवालय में कुछ अधिकारियों ने अपने विभागों से संबंधित प्रस्तावों के बारे में प्रस्तुतिकरण भी दिया।

सड़कों के सुधारीकरण को जारी होने हैं 225 करोड़

प्रदेश की सड़कों के सुधारीकरण के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को 225 करोड़ रुपये जारी करने हैं। मंत्रालय ने केंद्रीय सड़क अवस्थापना निधि(सीआरएफ) के तहत यह धनराशि मंजूर की है। मुख्यमंत्री इस धनराशि को जारी करने की मांग कर सकते हैं।

इसके अलावा मंत्रालय ने 524 किमी के छह राजमार्गों को भी राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की सैद्धांतिक मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री इसकी फाइनल स्वीकृति मांग कर सकते हैं। उत्तराखंड विकेंद्रीकृत खरीद प्रणाली के तहत दी गई सब्सिडी की बकाया 640 करोड़ की धनराशि केंद्र को देनी हैं। इस धनराशि को शीघ्र जारी करने का अनुरोध भी उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय से किया जा सकता है। 

मुख्यमंत्री जी 22 मार्च से दिल्ली के दौरे पर रहेंगे। वह प्रधानमंत्री व गृह मंत्री से मुलाकात करेंगे। केंद्रीय मंत्रियों से भी मिलेंगे। राज्य सरकार के केंद्र में जो प्रस्ताव हैं, उन पर चर्चा करेंगे।
- अमित सिंह नेगी, सचिव (मुख्यमंत्री)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed