{"_id":"60c232ea8ebc3e817937f0e5","slug":"uttarakhand-news-tirath-purohit-protest-in-kedarnath-against-devasthanam-board","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: केदारनाथ में देवस्थानम बोर्ड के विरोध में तीथपुरोहितों ने रखा उपवास, दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: केदारनाथ में देवस्थानम बोर्ड के विरोध में तीथपुरोहितों ने रखा उपवास, दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी
Thu, 10 Jun 2021 09:18 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 10 Jun 2021 09:18 PM IST
सार
बृहस्पतिवार को केदारनाथ में मौजूद तीर्थपुरोहितों ने बोर्ड के विरोध में आंदोलन शुरू करते हुए सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया।
विज्ञापन
केदारनाथ में उपवास पर बैठे तीर्थ पुरोहित
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चारधाम देवस्थानम बोर्ड के विरोध में तीर्थपुरोहितों ने पुन: आंदोलन शुरू कर दिया है। केदारनाथ में उपवास रखकर तीर्थपुरोहितों से सरकार से बोर्ड भंग करने की मांग की। साथ ही जल्द मांगपूर्ति न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन
तीर्थपुरोहितों ने कहा कि बीते वर्ष बोर्ड गठन से पहले से वे आंदोलन करते आ रहे हैं, लेकिन सरकार द्वारा उनकी अनदेखी की जा रही है। स्थिति यह है कि बोर्ड को भंग करने के बाद उसे विस्तार दिया जा रहा है, जो तीर्थपुरोहितों की भावनाओं के खिलाफ है।
विज्ञापन
Devasthanam Board: पर्यटन मंत्री के बयान पर तीर्थ पुरोहितों में उबाल, देखें वीडियो...
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पर उत्तराखंड में चारधाम यात्रा व मंदिरों पर कब्जा करने की रणनीति तैयार कर रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि तीर्थपुरोहितों व हक-हकूकधारियों को बिना विश्वास में लेकर सरकार द्वारा पहले बोर्ड का गठन किया गया और अब उसे विस्तार दिया जा रहा है, जो उचित नहीं है।
कहा कि तीरथ सिंह सरकार ने बोर्ड को भंग करने की बात कही थी, लेकिन लगभग ढाई माह बाद भी इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। एकजुट होकर बोर्ड का विरोध करते हुए मांगपूर्ति तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर अंकुर शुक्ला, अंकित सेमवाल, प्रवीण तिवारी, संतोष त्रिवेदी आदि मौजूद थे।
हक हकूकधारियों ने फूंका पर्यटन मंत्री का पुतला
देवस्थान बोर्ड पर जारी पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के बयान से नाराज हक हकूकधारियों ने पुतला दहन कर आक्रोश जताया और सरकार से तत्काल बोर्ड भंग करने की मांग की। बदीनाथ ब्रह्मकपाल के हक हकूकधारी गिरगांव के हटवाल बंधुओं ने पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज का पुतला दहन कर देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की मांग की है।
चेतावनी दी कि अगर पर्यटन मंत्री की ओर से जारी बयान को वापस नहीं लिया गया, तो उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही गिरगांव शिवालय में पर्यटन मंत्री की बुद्धि शुद्धि के लिए हवन यज्ञ किया जाएगा। इस मौके पर संजय हटवाल, अजय, प्रमोद, सुबोध हटवाल, विनोद, दिनेश चंद्र, वीरेंद्र, गौरव, विजय, जगदंबा प्रसाद, अनिल, पंकज आदि मौजूद थे।