{"_id":"61d1534cbe14c375975e16ea","slug":"uttarakhand-news-ten-ips-officers-transferred-sanjay-gunjyal-adgp-notification","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: प्रदेश में दस आईपीएस अधिकारियों के तबादले, संजय गुंज्याल एडीजीपी अभिसूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: प्रदेश में दस आईपीएस अधिकारियों के तबादले, संजय गुंज्याल एडीजीपी अभिसूचना
Sun, 02 Jan 2022 12:55 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sun, 02 Jan 2022 12:55 PM IST
सार
शासन की ओर से हाल ही में कुछ पुलिस अधिकारियों की पदोन्नति की गई थी। जिसके बाद इन अधिकारियों को पदोन्नति के पद पर तैनाती दी गई है। इसके अलावा कुछ अन्य अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में चुनाव से पहले दस आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। अपर पुलिस महानिदेशक सीआईडी एवं पीएसी डा. पीवीके प्रसाद को अपर पुलिस महानिदेशक पीएसी के साथ ही निदेशक अभियोजन बनाया गया है। जबकि पुलिस महानिरीक्षक संजय गुंज्याल को अपर पुलिस महानिदेशक अभिसूचना एवं सुरक्षा बनाया गया है।
विज्ञापन
शासन की ओर से हाल ही में कुछ पुलिस अधिकारियों की पदोन्नति की गई थी। जिसके बाद इन अधिकारियों को पदोन्नति के पद पर तैनाती दी गई है। इसके अलावा कुछ अन्य अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक पुलिस महानिरीक्षक पी एंड एम, दूरसंचार व निदेशक सतर्कता अमित कुमार सिन्हा से पुलिस महानिरीक्षक पी एंड एम व दूरसंचार का प्रभार हटाते हुए उन्हें अपर पुलिस महानिदेशक पुलिस दूरसंचार व सीसीटीएनएस बनाया गया है। पुलिस महानिरीक्षक साइबर अपराध एवं एसटीएफ डॉ. वी मुरुगेशन को अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था बनाया गया है।
विज्ञापन
पुलिस उपमहानिरीक्षक अभिसूचना केवल खुराना को पुलिस महानिरीक्षक पीएंड एम, पुलिस उपमहानिरीक्षक पीएसी मुख्यालय व सतर्कता विमला गुंज्याल को पुलिस महानिरीक्षक आईआईडी एवं पुलिस दूरसंचार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्मिक निवेदिता कुकरेती को पुलिस उपमहानिरीक्षक अभिसूचना, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था पी रेणुका देवी को पुलिस उपमहानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था, सेनानायक आईआरबी द्वितीय बरिंदरजीत सिंह को पुलिस उपमहानिरीक्षक पीएसी मुख्यालय व उपनिदेशक सतर्कता एवं पुलिस अधीक्षक विजिलेंस सेल अमित श्रीवास्तव को सेनानायक आईआरबी द्वितीय देहरादून बनाया गया है।
सीएम से मिले आईएएस और आईपीएस अधिकारी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों ने मुलाकात कर नववर्ष की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर सीएम ने कहा कि नए वर्ष पर सभी अधिकारियों की नई ऊर्जा के साथ प्रदेश विकास की राह पर अग्रसर होगा।
मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु की अगुवाई में आईएएस अधिकारियों से सीएम से भेंट की। जबकि पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के नेतृत्व में आईपीएस अफसरों से सीएम मुलाकात कर नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर पूर्व मुख्य सचिव एवं राजस्व आयुक्त ओम प्रकाश, अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, आयुक्त गढ़वाल सुशील कुमार, सचिव आरके सुधांशु, शैलेश बगोली, डॉ. पंकज कुमार पांडेय, एसए मुरुगेशन समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।