फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: tehri jawan gautam laal died in nagaland today

उत्तराखंड: नागालैंड में टिहरी के जवान गौतम लाल की मौत, गांव में पसरा मातम

Sun, 05 Dec 2021 09:22 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 05 Dec 2021 09:22 PM IST
सार

शहीद गौतम लाल पैराशूट रेजिमेंट में 21वीं बटालियन के पैराट्रूपर थे। उनकी शहादत की खबर के बाद से गांव में मातम पसर गया है।

विज्ञापन
uttarakhand news: tehri jawan gautam laal died in nagaland today
शहीद गौतम लाल - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

टिहरी जिले के नौली गांव (हिंसरियाखाल पट्टी) निवासी सेना के पैराटू्र पर गौतम लाल (24) नागालैंड में शहीद हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक नागालैंड में जवानों ने उग्रवादी समझकर फायरिंग कर दी। इस घटना में सात मजदूर सहित कुल 13 लोगों की मौत हो गई। जिसके बाद वहां हिंसा हो गई और इस हिंसा में गौतम लाल शहीद हो गए। गांव के लाल के शहीद होने की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। इधर, क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी ने जवान की शहादत पर शोक जताया है। शहीद का पार्थिव शरीर सोमवार को जॉलीग्रांट देहरादून लाया जाएगा।

विज्ञापन

इंटरमीडिएट के बाद सेना में भर्ती हो गए थे

विकास खंड कीर्तिनगर में हिंसरियाखाल क्षेत्र के नौली गांव (नौसिला तोक) के रमेश लाल और रूपा देवी के सबसे छोटे पुुत्र वर्ष 2018 में पैराशूट रेजीमेंट की 21वीं बटालियन में भर्ती हुए थे। इन दिनों वह नागालैंड ड्यूटी में थे। गौतम पांच भाइयों में सबसे छोटे थे। उनकी तीन बहनें हैं। पिता रमेश गांव में मेहनत मजदूरी का काम करते हैं। राजकीय इंटर कॉलेज हिंसरियाखाल से इंटरमीडिएट की पढ़ाई करने के बाद वह सेना में भर्ती हो गए थे। 

विज्ञापन


रविवार सुबह ग्राम प्रधान नौली सुरेशी देवी के मोबाइल फोन पर नागालैंड से किसी सैन्यकर्मी की कॉल आई कि गौतम गोली लगने से शहीद हो गए हैं, जिस पर प्रधान के पति ने गौतम के भाई को उक्त फोन नंबर देते हुए कॉल करने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

फोन पर मिली शहादत की खबर

गौतम के भाई सुरेश को भी फोन पर उसके शहीद होने की सूचना दी गई। उनकी शहादत की सूचना मिलते ही सुरेश जमीन पर गिरकर रोने लगा। हालांकि माता-पिता को यही बताया कि गौतम गोली लगने से घायल हो गया है। ग्रामीणों व रिश्तेदारों के घर आने का सिलसिला शुरू हुआ, तो अन्य परिजनों को भी उसके शहीद होने का आभास हो गया। 

इधर, तहसीलदार कीर्तिनगर सुनील राज ने बताया कि ग्राम प्रधान ने सूचना दी है कि नौली गांव का गौतम नागालैंड में शहीद हो गए हैं। एसडीएम सोनिया पंत के अनुसार आधिकारिक रूप से शहीद के बारे में जानकारी नहीं मिली है, लेकिन यह सूचना मिली है कि गौतम का पार्थिव शरीर सोमवार को जॉलीग्रांट (देहरादून) पहुंचेगा। 

अक्तूबर में आए थे घर 

गौतम अविवाहित थे। वह अक्तूबर मेें एक माह की छुट्टी बिताकर ड्यूटी पर लौटे थे। गौतम लगभग हर दो दिन के अंतराल में घर में फोन करके माता-पिता व परिजनों का हाल जानते थे। शुक्रवार को भी उनका फोन आया था। उन्होंने जनवरी में घर आने की बात की थी।

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी शहीद गौतम लाल की शहादत को नमन किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह शोक संदेश पोस्ट किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed