फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: State will be able to take loan to compensate for some relief, reimbursement

उत्तराखंड : थोड़ी राहत, प्रतिपूर्ति की भरपाई को ऋण ले सकेंगे राज्य, केंद्र सरकार नहीं लेगी कर्ज

Fri, 28 Aug 2020 01:00 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 28 Aug 2020 01:00 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand news: State will be able to take loan to compensate for some relief, reimbursement
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

माल एवं सेवा कर (जीएसटी) से होने वाले आर्थिक नुकसान की भरपाई को केंद्र से मिलनी वाली प्रतिपूर्ति राशि के लिए राज्यों को भारतीय रिजर्व बैंक से ऋण लेने की सुविधा मिलेगी। जीएसटी काउंसिल की बैठक में राज्यों को यह सुझाव दिया गया है। चालू वित्तीय वर्ष में अप्रैल से जुलाई तक चार महीने की प्रतिपूर्ति राशि के रूप में केंद्र से राज्य को 2241 करोड़ की धनराशि मिलनी है। जो अभी तक नहीं मिली है। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में जीएसटी काउंसिल की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक हुई। जिसमें जीएसटी के कारण राज्यों को हो रहे आर्थिक नुकसान पर चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश के कृषि एवं उद्यान मंत्री सुबोध उनियाल ने राज्य के आर्थिक नुकसान से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि अप्रैल से जुलाई महीने का जीएसटी प्रतिपूर्ति के रूप में 2241 करोड़ का भुगतान नहीं हुआ है। राज्य की आवश्यकताओं के लिए बाजार से ऋण लेने पर विचार किया जाए। 
विज्ञापन


बैठक में परिषद ने कहा कि कोविड महामारी के चलते जीएसटी टैक्स में कमी आई है। राज्यों को प्रतिपूर्ति करने के लिए केंद्र सरकार ऋण नहीं लेगी। लेकिन राज्य प्रतिपूर्ति की भरपाई के लिए भारतीय रिजर्व बैंक से ऋण ले सकते हैं। ऋण उपलब्ध कराने की सुविधा केंद्र सरकार की ओर से दी जाएगी। ऋण की राशि और ब्याज का भुगतान करने के लिए केंद्र की ओर से प्रतिपूर्ति देने के लिए निर्धारित पांच साल की अवधि को आगे बढ़ा सकती है। बैठक में सचिव वित्त सौजन्या समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed