फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: State government will increase number of drones in ownership card yojana

उत्तराखंड : स्वामित्व कार्ड के काम में आएगी तेजी ड्रोन की संख्या बढ़ाएगी प्रदेश सरकार

Tue, 13 Oct 2020 10:36 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 13 Oct 2020 10:36 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand news: State government will increase number of drones in ownership card yojana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Dailymail
स्वामित्व कार्ड के काम में तेजी लाने के लिए प्रदेश सरकार ने सर्वे ऑफ इंडिया से ड्रोन की संख्या बढ़ाने के लिए कहा है। अभी सिर्फ तीन ड्रोन से ही सर्वे का काम हो रहा है। सरकार ने कम से कम आठ ड्रोन सर्वे में लगाने के लिए कहा है। 
विज्ञापन


स्वामित्व कार्ड को बनाने के काम में ड्रोन की महत्वपूर्ण भूमिका है। खुद प्रधानमंत्री ने रविवार को इस योजना में कार्ड वितरण करते हुए ड्रोन के कई फायदे गिनाए थे। पीएम ने बाकायदा लाभार्थी सुरेश चंद्र से यह भी पूछा था कि ड्रोन से सर्वे होने पर कोई आशंका तो नही है। 
विज्ञापन


यही ड्रोन हैं जिनकी वजह से प्रदेश में स्वामित्व कार्ड का काम भी प्रभावित हो सकता है। इसका कारण यह भी है कि सर्वे में बहुत ही कम ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है। सचिव राजस्व सुशील कुमार ने इसे स्वीकार किया। सचिव ने बताया कि सर्वे ऑफ इंडिया को ड्रोन की संख्या बढ़ाने को कहा गया है। हरिद्वार के लिए तुरंत ही एक ड्रोन बढ़ाने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहाड़ में मुश्किल हो रहा है सर्वे करना, तीन ड्रोन हो चुके हैं क्रेश

पहाड़ में ड्रोन से सर्वे करना मुश्किल हो रहा है। कारण ये है कि पहाड़ में समतल मैदान नहीं है और ड्रोन को ऊपर-नीचे उड़ाना आसान नहीं है। सर्वे ऑफ इंडिया के तीन ड्रोन अभी तक क्रेश हो चुके हैं। यही वजह रही कि 11 अक्तूबर के कार्यक्रम के तहत 50 गांवों का चयन करते वक्त अल्मोड़ा की जगह ऐन वक्त पर हरिद्वार का चयन किया गया। 


मैदान में एक दिन में पांच गांवों तक का सर्वे

देेहरादून। राजस्व विभाग के मुताबिक मैदान में सर्वे करना आसान है। यहां एक दिन में पांच गांवों का सर्वे हो रहा है। पहाड़ में एक ही गांव का सर्वे करना खासा चुनौती पूर्ण साबित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed