{"_id":"617ed7ca1284b876d70588cf","slug":"uttarakhand-news-state-first-internet-exchange-will-open-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौगात: देहरादून में खुला उत्तराखंड का पहला इंटरनेट एक्सचेंज, जल्द नैनीताल में भी खुलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौगात: देहरादून में खुला उत्तराखंड का पहला इंटरनेट एक्सचेंज, जल्द नैनीताल में भी खुलेगा
Mon, 01 Nov 2021 08:50 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 01 Nov 2021 08:50 PM IST
सार
इंटरनेट एक्सचेंज के माध्यम से इंटरनेट सेवा प्रदाताओं, डाटा केंद्रों और सामग्री वितरण नेटवर्क के बीच इंटरनेट डेटा का आदान-प्रदान होता है। यह इंटरनेट स्पीड को बढ़ाने के साथ-साथ एक मजबूत इंटरनेट इंफ्रास्ट्रक्चर को स्थापित करता है।
विज्ञापन
इंटरनेट(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंटरनेट सेवाओं के क्षेत्र में सोमवार को उत्तराखंड को बड़ी सौगात मिली है। केंद्रीय सूचना तकनीकी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने आईटी पार्क में स्थापित राज्य के पहले इंटरनेट एक्सचेंज का वर्चुअल शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही नैनीताल में भी इंटरनेट एक्सचेंज खुल जाएगा।
विज्ञापन
केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि सरकार उत्तराखंड के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उत्तराखंड में इंटरनेट एक्सचेंज की स्थापना से कई सेक्टरों में काम करने वाले युवाओं को फायदा मिलेगा। साथ ही ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे बच्चों को भी हाई स्पीड नेट की सुविधा मिलेगी। इससे उत्तराखंड में बीपीओ संस्थानों की संभावना भी बढ़ जाएगी। उन्होंने उत्तराखंड के लिए एक ओर इंटरनेट एक्सचेंज नैनीताल में स्थापित करने की घोषणा की। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2015 में डिजिटल इंडिया को शुरू किया था। जिसका उद्देश्य था कि नागरिकों के जीवन में बदलाव आए, भ्रष्टाचार मुक्त शासन मिले, तकनीकी के क्षेत्र में रोजगार मिले, दूनिया के तकनीकी वाले देशों में देश अग्रणी स्थान प्राप्त कर सके। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि इंटरनेट ही भविष्य है।
विज्ञापन
उत्तराखंड में 80 करोड़ लोग इससे जुड़ चुके हैं। जबकि 40 करोड़ लोगों को अगले तीन साल में इससे जोड़ा जाना है। राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि उनका यह प्रयास होगा कि प्रदेश के हर जिले में इंटरनेट एक्सचेंज स्थापित हो। इससे पर्वतीय और दूरदराज के गांवों में भी इंटरनेट की सुविधा मिल सकेगी। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी भी वर्चुअल रूप से जुड़े।
विज्ञापन
इस अवसर पर रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ, राजपुर विधायक खजानदास, रामनगर विधायक दीवान बिष्ट, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ.देवेंद्र भसीन, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बिपिन कैंथोला, निक्सी के सीईओ अनिल जैन, जीएम निक्सी शांतनु, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दलीप कंडारी, सुभाष बड़थ्वाल आदि मौजूद रहे।
कांग्रेस में 15 फीसदी पहुंचता था बजट, अब शत प्रतिशत
केंद्रीय सूचना तकनीकी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के दौरान प्रधानमंत्री की ओर से कहा गया था कि जो रुपया दिल्ली से निकलता है उसमें से 15 पैसे ही लोगों तक पहुंचते हैं। लेकिन अब ऐसा नहीं है। तकनीकी के साथ शत प्रतिशत बजट विकास कार्यों के लिए पहुंच रहा है।
इंटरनेट की गति बढ़ेगी, दुर्गम में भी चलेगा नेट
बलूनी ने बताया कि इंटरनेट एक्सचेंज से कई लाभ होंगे। इंटरनेट की गति बढ़ जाएगी। दुर्गम क्षेत्रों में भी सहज रूप से नेट की सुविधा प्राप्त होगी। ऑनलाइन पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों, वर्क फ्रॉम होम से जुड़े नौजवानों व सरकारी विभागों, गैर सरकारी संस्थानों को अपने ऑनलाइन कार्यों में सुविधा होगी।
रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
उन्होंने कहा कि इंटरनेट की गुणवत्ता में सुधार होने से उत्तराखंड में कॉल सेंटर्स और बीपीओ संस्थानों की संभावना बढ़ जाएगी जो कि प्रत्यक्ष रूप से राज्य के नौजवानों के लिए रोजगार के नए द्वार खोलेगी। बकौल बलूनी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड में अभूतपूर्व विकास हम देख रहे हैं और उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए कृतसंकल्प हैं।