{"_id":"687a7a12b756052c1901f95a","slug":"uttarakhand-news-state-first-government-homeopathic-medical-college-will-be-built-with-rs-71-crore-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: 71 करोड़ से बनेगा प्रदेश का पहला राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज, कल अमित शाह करेंगे शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: 71 करोड़ से बनेगा प्रदेश का पहला राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज, कल अमित शाह करेंगे शिलान्यास
Fri, 18 Jul 2025 10:27 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 18 Jul 2025 10:27 PM IST
सार
प्रदेश में अभी तक होम्योपैथिक शिक्षा के लिए कोई मेडिकल कॉलेज नहीं है। जिससे युवाओं को होम्योपैथिक की शिक्षा लेने के लिए बाहरी राज्यों में जाना पड़ता है।
विज्ञापन
अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री
- फोटो : ANI
विस्तार
उत्तराखंड में 71 करोड़ की लागत से पहला राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज बनेगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन
प्रदेश में अभी तक होम्योपैथिक शिक्षा के लिए कोई मेडिकल कॉलेज नहीं है। जिससे युवाओं को होम्योपैथिक की शिक्षा लेने के लिए बाहरी राज्यों में जाना पड़ता है। कॉलेज का निर्माण केंद्र व राज्य सरकार के वित्तीय सहयोग से किया जाएगा। केंद्र सरकार ने पहली किस्त के रूप में एक करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी है। देहरादून में उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय हर्रावाला के समीप ही होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
Uttarakhand: सरकार कल मनाएगी एक लाख करोड़ का निवेश उत्सव, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि
विज्ञापन
शनिवार को रुद्रपुर में होने वाले निवेश उत्सव में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह प्रदेश के पहले होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास करेंगे। प्रदेश सरकार ने तीन साल के भीतर इस मेडिकल कॉलेज को तैयार करने का लक्ष्य रखा है। सरकार का मानना है कि मेडिकल कॉलेज के बनने से उत्तराखंड समेत सीमावर्ती राज्यों के युवाओं को शिक्षा ग्रहण की सुविधा मिलेगी।