फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news : staff will posted in kedarnath this week, 54.35 crore approved for Yamunotri Gangotri Dham

उत्तराखंड : केदारनाथ में इस हफ्ते तैनात होगा स्टाफ, यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के लिए 54.35 करोड़ मंजूर

Fri, 02 Jul 2021 12:37 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 02 Jul 2021 12:37 PM IST
सार

मुख्य सचिव ने केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन कार्यों को निर्धारित समय सीमा में कर लिया जाए।

विज्ञापन
uttarakhand news : staff will posted in kedarnath this week, 54.35 crore approved for Yamunotri Gangotri Dham
चारधाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि केदारनाथ धाम में लोक निर्माण विभाग के समुचित स्टाफ की तैनाती इस हफ्ते कर ली जाए। उन्होंने केदारनाथ में मंदाकिनी नदी के तट पर बनाई गई सुरक्षा दीवार की जांच रिपोर्ट भी तलब की है।

विज्ञापन


मुख्य सचिव ने केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन कार्यों को निर्धारित समय सीमा में कर लिया जाए। मुख्य सचिव गुरुवार को राज्य सचिवालय में बदरीनाथ-केदारनाथ में पुनर्निर्माण परियोजना की समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने मंदाकिनी नदी पर निर्मित सुरक्षा दीवार की सुदृढ़ता एवं वर्तमान स्थिति की जांच रिपोर्ट एक माह के भीतर प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग ने बताया कि केदारनाथ में संबंधित व्यक्तियों के लिए भूमिधरी के अधिकार का शासनादेश हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि उनकी भूमि के दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) की प्रक्रिया भी जल्द पूरी की जाए। मुख्य सचिव ने बदरीनाथ धाम में कराए जाने वाले कार्यों को समय पर शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के लिए कार्य योजना बना ली जाए। उन्होंने सभी कार्यों में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिए जाने के भी निर्देश दिए। 

इस अवसर पर सचिव अमित नेगी, दिलीप जावलकर, एसए मुरुगेशन, आयुक्त गढ़वाल रविनाथ रमन, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित जिलों से जिलाधिकारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

यमुनोत्री और गंगोत्री धाम में होगा बुनियादी सुविधाओं का विकास
प्रदेश के गंगोत्री और यमुनोत्री में बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए केंद्र ने प्रसाद योजना के तहत 54.35 करोड़ की मंजूरी दे दी है। गुरुवार को पर्यटन मंत्रालय ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। प्रसाद योजना के तहत दोनों धामों में होने वाले विकास कार्यों से देश दुनिया के तीर्थयात्रियों को लाभ मिलेगा। 

केंद्र सरकार की ओर से देश में तीर्थस्थल और धरोहर स्थल विकसित करने के लिए तीर्थयात्रा कायाकल्प एवं आध्यात्मिक संवर्धन मुहिम प्रसाद योजना चलाई गई है। योजना का लक्ष्य प्रवेश बिंदुओं (सड़क, रेल और जल परिवहन), अंतिम मील तक संपर्क, पर्यटन सूचना केंद्र, एटीएम, पर्यावरण के अनुकूल परिवहन की सुविधाएं, प्रकाश एवं ऊर्जा के नवीकरणीय स्रोतों से रोशनी, पार्किंग, पेयजल, शौचालय, अमानत घर, प्रतीक्षा कक्ष, प्राथमिक चिकित्सा केंद्र, शिल्प बाजार, भोजनालय, रेनशैल्टर, टेलीकॉम सुविधाएं, इंटरनेट समेत अन्य बुनियादी  सुविधाओं के कार्य किए जाएंगे। इसके लिए केंद्र ने 54.35 करोड़ की मंजूरी दे दी है। 


पर्यटन विभाग की अपर निदेशक व योजना की नोडल अधिकारी पूनम चंद ने बताया कि 54.35 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों को केंद्र की ओर से मंजूरी दी गई है। दोनों धामों में होने वाले विकास कार्यों से देश-दुनिया के तीर्थयात्रियों को लाभ मिलेगा। इससे प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के भी अवसर सृजित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed