फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: SS Sandhu became Chief Secretary instead of Radha Raturi

उत्तराखंड: चर्चाएं राधा रतूड़ी की, मुख्य सचिव बन गए संधू, अपर मुख्य सचिव भी थे कतार में

Mon, 05 Jul 2021 08:17 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 05 Jul 2021 08:17 PM IST
सार

उत्तराखंड के मुख्य सचिव रहे वरिष्ठ नौकरशाह ओम प्रकाश की कुर्सी राज्य में चार माह पहले नेतृत्व परिवर्तन के बाद से ही खतरे में मानी जा रही थी। 

विज्ञापन
Uttarakhand News: SS Sandhu became Chief Secretary instead of Radha Raturi
राधा रतूड़ी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड  में 1988 बैच की आईएएस अधिकारी राधा रतूड़ी को ओम प्रकाश की जगह दिए जाने की चर्चाएं गरम थीं, लेकिन जब मुख्य सचिव को बदलने का समय आया तो कुर्सी 1988 बैच के ही आईएएस अधिकारी डॉ. सुखबीर सिंह संधू के हिस्से में आ गई।

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने कार्यकाल में 1987 बैच के आईएएस अधिकारी ओम प्रकाश को मुख्य सचिव बनाया था। उनके कार्यकाल में भी दो वरिष्ठ नौकरशाह राधा रतूड़ी और डॉ. संधू को मुख्य सचिव बनाए जाने की संभावनाएं जताई जा रही थी। सत्तारूढ़ भाजपा में भी एक वर्ग चाहता था कि मुख्य सचिव की कुर्सी पर ओम प्रकाश को न बैठाया जाए लेकिन फैसले लेने में दृढ़ त्रिवेंद्र ने ओम प्रकाश को मुख्य सचिव बनाया।
विज्ञापन


उत्तराखंड: नए मुख्य सचिव बने एसएस संधू, ओम प्रकाश को राजस्व परिषद का अध्यक्ष बनाया
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही त्रिवेंद्र मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटे और उनकी जगह तीरथ सिंह रावत आए तो एक बार फिर मुख्य सचिव को बदले जाने की चर्चाएं शुरू हो गईं, लेकिन इससे पहले कि तीरथ मुख्य सचिव पद पर बदलाव करते, उन्हीं की विदाई हो गई।


अब नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्णय लेने में जरा देर नहीं लगाई। उनके आदेश पर मुख्य सचिव को बदलने की कार्रवाई इतनी तेजी से हुई कि दिल्ली में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए डॉ. एसएस संधू के उत्तराखंड के लिए रिलीव होने और उन्हें मुख्य सचिव नियुक्त करने के आदेश भी चंद घंटों में जारी हो गए। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने अपने बैचमेट डॉ. संधू की नियुक्ति का आदेश जारी किया है। 

मुख्य सचिव पद के लिए ये अपर मुख्य सचिव भी रहे कतार में
नाम           बैच                        जन्मतिथि
राधा रतूड़ी 1988                 06 मार्च 1964
मनीषा पंवार 1990               03 मार्च 1967
आनंद बर्द्धन 1992               12 जून 1967

डॉ. संधू उत्तराखंड पहुंचे, मुख्य मंत्री से की भेंट
उत्तराखंड के मुख्य सचिव नियुक्त किए गए डॉ. सुखबीर सिंह संधू सोमवार को बीजापुर अतिथि गृह पहुंच गए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और मुख्य सचिव के दायित्व के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। ब्यूरो 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed