फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: single child died a day before Holi, life of an innocent killed in a bull attack

होली से एक दिन पहले बुझ गया घर का चिराग, सांडों के हमले में गई मासूम की जान

Sun, 28 Mar 2021 11:30 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 28 Mar 2021 11:30 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand news: single child died a day before Holi, life of an innocent killed in a bull attack
दो सांडों की लड़ाई में एक मासूम की जान चली गई - फोटो : Pixabay

ऋषिकेश के शिवाजी नगर में दो सांडों की लड़ाई में एक मासूम की जान चली गई। होली पर्व के एक दिन पहले एक घर का चिराग बुझ गया। नगर निगम ऋषिकेश की लापरवाही के चलते शिवाजीनगर में मासूम के जाने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 

विज्ञापन


शनिवार शाम करीब साढे छह बजे शिवाजीनगर गली नंबर 34 के समीप दो सांड आपस में भिड़ गए। सांडों की लड़ाई से बचने के लिए समीप ही खेल रहा एक मासूम वहां से भाग ही रहा था कि उसके ऊपर अचानक ठेली गिर गई, और ठेली के ऊपर भीड़ रहे सांडों ने उसे कुचल दिया। इस घटना में मासूम बुरी तरह लुहूलुहान हो गया। आनन-फानन में परिजनों ने मासूम को एम्स में भर्ती किया।
विज्ञापन


जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आईडीपीएल चौकी प्रभारी चिंतामणी मैठाणी ने मासूम की पहचान ऋषभ (9) पुत्र बृजेश, निवासी गलीनंबर 34 शिवाजीनगर ऋषिकेश के रूप में की है।   स्थानीय नागरिक रवि गुप्ता ने बताया कि मासूम अपने घर में दो भाई  बहिनों में बड़ा था। वह कक्षा तीन में बीस बीघा स्थित सुमन उपासना स्कूल में पड़ता था। छोटी बहिन पांच साल की है। होली पर्व पर घर का चिराग बुझ गया है। वहीं इस घटना से पड़ोसी भी सदमें में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मासूम के मौत पर स्थानीय लोगों ने नगर निगम के खिलाफ आक्रोश जताया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि शिवाजीनगर में निराश्रित जानवरों की सूचना कई बार निगम प्रशासन को दी जा चुकी है। लेकिन निगम प्रशासन कार्रवाई करने को तैयार नहीं है। जिसका खामियाजा स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ता है।

ऑटो की टक्कर से बच्चा घायल 

वहीं हरिद्वार में सड़क पार कर रहे बच्चे को ऑटो ने टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद बच्चे की मां व दादी ने ऑटो चालक को पीट दिया। इसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने ऑटो चालक को छुड़वाया और बच्चों को ऑटो से अस्पताल में उपचार के लिए भिजवाया। 


ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के गोविंदपुरी के बाहर शनिवार की शाम को एक बच्चा सड़क पार कर रहा था। इसी बीच दूसरी तरफ से एक ऑटो आ रहा था। बच्चे को देखकर ऑटो चालक ने ब्रेक भी लगाए। तेज गति के कारण ऑटो की टक्कर बच्चे को लग गई। टक्कर लगने से बच्चे के मुंह और पैर में चोट भी लग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed