फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Silt in Yamuna, Tons affects production of many hydropower projects

Uttarakhand: यमुना और टोंस नदी में आ रहा सिल्ट, कई जल विद्युत परियोजनाओं का उत्पादन प्रभावित

Sun, 31 Aug 2025 04:23 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 31 Aug 2025 04:23 PM IST
सार

पिछले दो दिन से पहाड़ पर बारिश के कारण नदियों में बाढ़ के हालात हैं। सिल्ट बहुत मात्रा में आ रही है। इससे यूजेवीएनएल की परियोजनाओं से उत्पादन प्रभावित हो रहा है।

विज्ञापन
Uttarakhand News Silt in Yamuna, Tons affects production of many hydropower projects
नदी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यमुना और टोंस नदी में बाढ़, भारी सिल्ट आने से कई जल विद्युत परियोजनाओं का बिजली उत्पादन प्रभावित हो रहा है। यूजेवीएनएल का कुल उत्पादन भी करीब दो करोड़ से घटकर 1.3 करोड़ यूनिट तक आ गया है।

विज्ञापन


पिछले दो दिन से पहाड़ पर बारिश के कारण नदियों में बाढ़ के हालात हैं। सिल्ट बहुत मात्रा में आ रही है। इससे यूजेवीएनएल की परियोजनाओं से उत्पादन प्रभावित हो रहा है। 25 अगस्त को यूजेवीएनएल का उत्पादन 1.9 करोड़, 26 अगस्त को 1.8 करोड़, 27 अगस्त को 1.8 करोड़, 28 अगस्त को 2.4 करोड़ यूनिट दर्ज किया गया। 29 अगस्त को यह 1.3 करोड़ यूनिट पर पहुंच गया। 30 अगस्त को भी इसके करीब ही रहा।
विज्ञापन


Uttarakhand Weather: सतर्कता के चार दिन...बारिश और बाढ़ को लेकर अलर्ट, सभी डीएम को भेजा पत्र
विज्ञापन
विज्ञापन


सिल्ट की वजह से यूजेवीएनएल की छिबरो, खोदरी, ढकरानी, ढालीपुर, कुलहाल, तिलोथ एमबी-1, धरासूं एमबी-2 का उत्पादन काफी कम हुआ। सिल्ट से टरबाइन को नुकसान की आशंका के मद्देनजर यूजेवीएनएल के इंजीनियरों को बीच-बीच में मशीनें बंद करनी पड़ रही हैं। इसी प्रकार, यमुना पर बनी व्यासी का उत्पादन भी सिल्ट की वजह से प्रभावित हो रहा है।

मांग कम, बिजली ज्यादा उपलब्ध
लगातार बारिश के कारण बिजली की मांग में गिरावट आई है। वर्तमान में प्रदेश में बिजली की मांग करीब 4.6 करोड़ यूनिट चल रही है जबकि इसके सापेक्ष बिजली की उपलब्धता 4.9 करोड़ यूनिट है। यूपीसीएल प्रबंधन के मुताबिक, अभी कहीं भी घोषित या अघोषित बिजली कटौती नहीं की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed