फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Shiva Mahotsav 2021 Start at an altitude of 10 thousand feet in Gunji

शिवोत्सव 2021: साढ़े दस हजार फीट की ऊंचाई पर शिव के जयकारों से गुंजायमान हुआ गुंजी 

Fri, 29 Oct 2021 11:24 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, गुंजी (पिथौरागढ़)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुंजी (पिथौरागढ़) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 29 Oct 2021 11:24 PM IST
सार

महोत्सव में बाइकरों के 11 सदस्यीय दल ने नाभीढांग (ओम पर्वत) की यात्रा कर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Shiva Mahotsav 2021 Start at an altitude of 10 thousand feet in Gunji
शिवोत्सव 2021 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साढ़े दस हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित गुंजी में शिवोत्सव 2021 शुरू हो गया है। विधायक हरीश धामी ने व्यास ऋषि मंदिर के प्रांगण में पूजा-अर्चना कर शिवोत्सव का शुभारंभ किया। विधायक हरीश धामी ने कहा कि यहां की संस्कृति सभी को अपनी ओर आकर्षित करती है। भविष्य में महोत्सव को और भी भव्य बनाया जाएगा। उन्होंने डीएम डॉ. आशीष चौहान की पहल की सराहना की। 

विज्ञापन


जिला प्रशासन, रं कल्याण संस्था, व्यास मेला समिति आदि संस्थाओं के सहयोग से आयोजित तीन दिवसीय शिवोत्सव के शुभारंभ पर ग्राम सभा गुंजी, नाबी, नपलच्यू, बरम, कनार के ढोल, नैनीसैनी के छोलिया दलों ने झांकी निकाली। इसके बाद देव डांगरों ने पूजा, अर्चना की। मुख्य अतिथि धारचूला के विधायक हरीश धामी, विशिष्ट अतिथि सेना के कर्नल जतिन गुलेरी आदि अतिथियों को रं कल्याण संस्था के प्रतिनिधियों ने पगड़ी (ब्यठोलो) पहनाई। महिला अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित कर शिवोत्सव का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


उत्तराखंड: गुंजी मनेला में गूंजेगा बम-बम भोले, पहली बार 10 हजार फीट की ऊंचाई पर होगी राफ्टिंग
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिथियों ने मोटर बाइकिंग रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। चंद्रमोहन पांडेय के नेतृत्व में बाइकरों के 11 सदस्यीय दल ने नाभीढांग (ओम पर्वत) की यात्रा कर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। ग्राम सभा कुटी और गुंजी के बीच वॉलीबाल मैच हुआ। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लामाओं को भी सम्मानित किया गया। मेले को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में स्थानीय ग्रामीणों के साथ ही सेना, आईटीबीपी, एसएसबी की ओर से सहयोग दिया जा रहा है। 


ये लोग रहे मौजूद
शिवोत्सव के शुभारंभ अवसर पर सीडीओ अनुराधा पाल, सेना के कर्नल जतिन गुलेरी, संयुक्त मजिस्ट्रेट पिथौरागढ़ नंदन कुमार, आईएफएस अभिमन्यु, प्रधान गुंजी सुरेश गुंज्याल, अशोक नबियाल, सरपंच लक्ष्मी गुंज्याल, पान सिंह गुंज्याल, कृष्णा गर्ब्याल, रमेश कुटियाल, दीवान सिंह नपलच्याल, रूप सिंह नबियाल आदि थे। 

शनिवार शाम कुमाऊंनी कलाकार देंगे प्रस्तुति
30 अक्तूबर को प्रसिद्ध गायक बीके सामंत, गोविंद दिगारी, प्रकाश रावत, जितेंद्र तोमक्याल, नारायण सोराड़ी समेत स्थानीय कलाकारों की ओर से प्रस्तुति दी जाएंगी। शिव स्तुति आकर्षण का मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed