फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand news: shayra bano who fought against teen talaq in supreme court joins bjp

तीन तलाक के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आवाज उठाने वाली शायरा बानो भाजपा में शामिल

Sun, 11 Oct 2020 05:13 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 11 Oct 2020 05:13 PM IST
सार

  • प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बंशीधर भगत ने पार्टी कार्यालय में दिलाई पार्टी की सदस्यता

विज्ञापन
Uttarakhand news: shayra bano who fought against teen talaq in supreme court joins bjp
शायरा बानो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीन तलाक के खिलाफ आवाज उठाने वाली शायरा बानो शनिवार को भाजपा में शामिल हो गई। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने प्रदेश पार्टी कार्यालय में आयोजित एक सादे कार्यक्रम में उनको पार्टी में शामिल किया।

विज्ञापन


काशीपुर निवासी शायरा बानो ने 2016 में तीन तलाक के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में सबसे पहले जनहित याचिका दायर की थी। सुप्रीम कोर्ट ने इस पर फैसला दिया था। इसके बाद केंद्र सरकार ने तीन तलाक के खिलाफ कानून बनाया। तब से शायरा बानो देश दुनिया में एक चर्चित चेहरा बन गईं।
विज्ञापन


तीन तलाक के खिलाफ लड़ाई जीतने के बाद से ही शायरा बानो के भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं थी। 2018 में तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के समय उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाने की तैयारी हो भी गई थी। लेकिन उनकी सदस्यता टल गई।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश के बाद प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत शुक्रवार को हल्द्वानी से अचानक देहरादून पहुंचे और शनिवार को शायरा बानो को पार्टी में शामिल कराया गया।

इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र भसीन, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल, सह मीडिया प्रभारी सुनील सैनी, सोशल मीडिया संयोजक शेखर वर्मा भी मौजूद थे। काशीपुर की रहने वाली शायरा बानो एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता हैं और मुकदमा जीतने के बाद से उनकी खासी ख्याति हो गई है।

वह एमए और एमबीए हैं। शायरा को पार्टी में शामिल करके भाजपा अल्पसंख्यक वर्ग में अपनी पकड़ बनाने का प्रयास करेगी। शायरा का क्या चुनाव लड़ने का भी इरादा है, इस प्रश्न पर उनका कहना है कि अभी वह पार्टी में शामिल हुई हैं। पार्टी उन्हें जो जिम्मेदारी देगी, उसे निभाएंगी। 

मैं भाजपा की नीतियों से प्रभावित हूं। पार्टी की नीतियां लोक और राष्ट्रहित में है। पार्टी मुझे जो भी जिम्मेदारी देगी, उसका मैं निष्ठापूर्वक निर्वहन करूंगी।- शायरा बानो

शायरा का पार्टी में स्वागत है। उन्होंने जिस दृढ़ता से तीन तलाक मामले की उच्चतम न्यायालय में न्यायिक लड़ाई लड़ी, उसी प्रकार वह भाजपा के सिद्धांतों को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगी। अल्पसंख्यक समुदाय में उनकी भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होगी।- बंशीधर भगत, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed