फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   uttarakhand news : sexual assault accused pensioner commit suicide in lohaghat jail

Uttarakhand : दुष्कर्म के आरोप में हवालात में बंद कैदी ने की आत्महत्या, शौचालय में लटक कर दी जान

Wed, 27 Jan 2021 08:51 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत) Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 27 Jan 2021 08:51 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand news : sexual assault accused pensioner commit suicide in lohaghat jail
आत्महत्या (सांकेतिक) - फोटो : Amar Ujala

लोहाघाट बंदीगृह में एक कैदी ने हुड की डोरी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या करने वाला  व्यक्ति बीते 14 दिन से बनबसा की एक किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के आरोप में जेल में था।

विज्ञापन


पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया शव

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के खेड़ा कश्मीर गांव का 22 साल के जितेंद्र पुत्र खुशीराम पर एक किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने का आरोप लगा।
विज्ञापन


मोबाइल की लोकेशन से किशोरी को जितेंद्र के घर से किया था बरामद

आरोपी काफी समय से बनबसा में रहता था। किशोरी की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज होने के बाद बनबसा पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन से किशोरी को जितेंद्र के बनबसा के घर से बरामद किया था। किशोरी की बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

मंगलवार सुबह लटका मिला कैदी जितेंद्र

अदालत के आदेश पर आरोपी 9 जनवरी से लोहाघाट बंदीगृह में था। मंगलवार सुबह कैदी जितेंद्र शौचालय में बल्ली के सहारे लटका मिला। बंदीगृह प्रभारी से वारदात की जानकारी मिलने पर एसडीएम आरसी गौतम और सीओ ध्यान सिंह फौरन मौके पर पहुंचे।

मृतक के परिजनों को दी घटना की जानकारी

बताया गया कि बुधवार को डाक्टरों का पैनल पोस्टमार्टम करेगा। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी है। वहीं डीएम एसएन पांडेय ने बंदीगृह में आत्महत्या मामले की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं।

किशोरी को अगवा करने के बाद बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

सितारगंज के बहेड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में सुबह चार बजे घर के बाहर बने शौचालय के लिए निकली किशोरी को एक युवक अगवा कर ले गया। बाद में तलाश हुई तो किशोरी गांव के पास खेत में बेहोशी की हालत में मिली। उसके हाथ पीछे बंधे हुए थे और मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ मिला। किशोरी ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed