फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand news: Seven new flights will start from Jolly Grant Airport in April and May

अच्छी खबर: जौलीग्रांट एयरपोर्ट से अप्रैल और मई में सात नई फ्लाइट होंगी शुरू, जारी हुआ नया शेड्यूल

Wed, 31 Mar 2021 01:51 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 31 Mar 2021 01:51 AM IST
सार

  • 18 और 20 अप्रैल से प्रयाग और अहमदाबाद के लिए फ्लाइट होगी शुरू
  • जौलीग्रांट एयरपोर्ट में समर सीजन के लिए जारी हुआ नया शेड्यूल 

विज्ञापन
Uttarakhand news: Seven new flights will start from Jolly Grant Airport in April and May
उड़ान - फोटो : pixabay

विस्तार

कुंभ और आगामी चारधाम यात्रा के लिए जौलीग्रांट एयरपोर्ट से हवाई सेवाएं लेने वालों के लिए अच्छी खबर है। अप्रैल और मई में जौलीग्रांट एयरपोर्ट से सात नई फ्लाइट शुरू हो जाएंगी। 

विज्ञापन


देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए नए समर सीजन के लिए फ्लाइटों का शेड्यूल जारी हो गया है। अप्रैल में तीन और मई में चार नई फ्लाइटों की आवाजाही शुरू होगी। अप्रैल में कुंभ और मई से चार धाम यात्रा शुरू हो जाएगी। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हवाई यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन


उड़ान योजना: देहरादून-पिथौरागढ़ और चिन्यालीसौड़-गौचर हवाई सेवाओं के दोबारा होंगे टेंडर
विज्ञापन
विज्ञापन


एयरपोर्ट डायरेक्टर डीके गौतम ने बताया कि इंडिगो 18 अप्रैल से प्रयागराज और 20 अप्रैल से अहमदाबाद के लिए उड़ानें शुरू करने जा रहा है। वहीं, मई से इंडिगो बंगलुरू लखनऊ, दिल्ली, जयपुर के लिए नई फ्लाइट शुरू करने जा रहा है। इन हवाई सेवाओं के शुरू होने से दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले यात्रियों को आवागमन में आसानी होगी। फ्लाइटों के लिए शेड्यूल तय हो गया है। 


गो एयरवेज भी देगा अपनी सेवाएं
दून के जौलीग्रांट हवाई अड्डे से गो एयरवेज भी पहली बार राज्य के लिए अपनी उड़ानें शुरू करने जा रही है। पिछले साल विस्तारा एयरलाइन ने दून एयरपोर्ट के लिए अपनी उड़ानों को शुरू किया था। एयरपोर्ट डायरेक्टर डीके गौतम ने बताया कि गो एयरवेज की उड़ानें भी अप्रैल में प्रस्तावित हैं। 

एयरपोर्ट पर संक्रमण रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने का दावा
एयरपोर्ट डायरेक्टर डीके गौतम ने बताया कि कोरोना संक्रमण रोकथाम के लिए एयरपोर्ट पर प्रभावी कदम उठाए गए हैं। एयरपोर्ट पर गठित की गई टीम बराबर निगरानी कर रही है। समय अंतराल पर एनाउंसमेंट से कोरोना संक्रमण रोकथाम के बनाई गई गाइडलाइन का पालन करने के लिए निर्देशित किया जा रहा है। सभी लोगों से मास्क लगाने से लेकर सभी जरूरी नियमों का पालन करने के लिए अनुरोध किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed