{"_id":"6668624e372103154c067a78","slug":"uttarakhand-news-seven-feet-deep-pit-suddenly-appeared-on-badrinath-highway-in-joshimath-people-panicked-2024-06-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Badrinath Highway: जोशीमठ में हाईवे पर अचानक हुआ गहरा गड्डा, वाहन रोके, लोगों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Badrinath Highway: जोशीमठ में हाईवे पर अचानक हुआ गहरा गड्डा, वाहन रोके, लोगों में दहशत
Tue, 11 Jun 2024 08:21 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ(चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ(चमोली)
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 11 Jun 2024 08:21 PM IST
सार
Uttarakhand News: बदरीनाथ हाईवे पर अचानक हुए गड्ढे को देखकर लोगों में अफरा तफरी मच गई।हाईवे पर गड्डा होने से कुछ देर के लिए वाहनों की आवाजाही भी रुकी रही।
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे पर गड्ढा हुआ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जोशीमठ नगर क्षेत्र के गांधीनगर वार्ड में रेलवे के अतिथि गृह के पास बदरीनाथ हाईवे पर मंगलवार को दोपहर में अचानक गड्डा हो गया। इसके कारण लोग दहशत में आ गए। इसी मार्ग से बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं के वाहनों की आवाजाही होती है। हाईवे पर गड्डा होने से कुछ देर के लिए वाहनों की आवाजाही भी रुकी रही।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन की टीम और बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) के कर्मी मौके पर पहुंचे। प्रशासन के निर्देश पर बीआरओ ने पत्थर और मिट्टी से गड्डे को भरकर वाहनों की आवाजाही शुरू करवाई। इससे पहले भी इसी क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर दो बार हाईवे पर गड्डे हो चुके हैं, जिससे गांधीनगर वार्ड के लोगों में दहशत बनी हुई है।
विज्ञापन
Kedarnath Dham: यात्रा में बने कई कीर्तिमान...एक माह में रिकाॅर्ड 7.66 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन
विज्ञापन
जोशीमठ के उपजिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि हाईवे पर अचानक गड्डा होने की सूचना पर टीम को मौके पर भेजा गया। गड्डे को भर दिया गया है, अभी तक गड्डा होने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जोशीमठ के भू-धंसाव वाले क्षेत्रों में सर्वेक्षण का कार्य चल रहा है, इसे भी दिखवाया जाएगा।