फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News separate cadre will be created for Atal Utkrisht Vidyalaya

Uttarakhand: अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए बनेगा अलग कैडर, शिक्षा निदेशालय तय करेगा इसके लिए मानक

Sun, 15 Dec 2024 07:01 PM IST
अलका त्यागी बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 15 Dec 2024 07:01 PM IST
सार

प्रदेश के राजकीय विद्यालयों में से हर ब्लॉक में दो विद्यालयों को वर्ष 2020 में अटल उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में चलाए जाने की मंजूरी मिली थी। तय किया गया था कि राज्य के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के इच्छुक शिक्षकों की स्क्रीनिंग परीक्षा ली जाएगी।

विज्ञापन
Uttarakhand News separate cadre will be created for Atal Utkrisht Vidyalaya
- फोटो : freepik.com

विस्तार

प्रदेश के अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए अलग कैडर बनाए जाने की तैयारी है। शिक्षा निदेशालय इसके लिए मानक तय करेगा। सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों को भी इसमें शामिल होने का अवसर मिलेगा। शिक्षा सचिव रविनाथ रामन के मुताबिक इन विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के कई अभिभावक नहीं चाहते कि इन विद्यालयों से सीबीएसई की संबद्धता खत्म हो।

विज्ञापन


प्रदेश के राजकीय विद्यालयों में से हर ब्लॉक में दो विद्यालयों को वर्ष 2020 में अटल उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में चलाए जाने की मंजूरी मिली थी। तय किया गया था कि राज्य के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के इच्छुक शिक्षकों की स्क्रीनिंग परीक्षा ली जाएगी। जिसके माध्यम से इन विद्यालयों के लिए उनका चयन किया जाएगा। विभाग की ओर से 189 विद्यालयों के लिए स्क्रीनिंग परीक्षा के माध्यम से शिक्षकों का चयन किया गया लेकिन सुगम क्षेत्र के विद्यालयों में जहां शिक्षकों की तैनाती की गई, वहीं दुर्गम क्षेत्र के विद्यालयों में शिक्षकों ने तैनाती नहीं ली। यही वजह रही कि दुर्गम क्षेत्र के विद्यालयों में शिक्षकों की कमी बनी रही।
विज्ञापन


National Games: जारी हुए 38वें राष्ट्रीय खेलों के पांच प्रतीक, नए अवतार में दिखा शुभंकर मौली
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षकों की कमी एवं अलग बोर्ड होने की वजह से शुरुआत में इन विद्यालयों का परीक्षा परिणाम भी ठीक नहीं रहा। जिससे इन विद्यालयों की सीबीएसई से संबद्धता समाप्त कर इन्हें पहले की तरह उत्तराखंड बोर्ड से चलाए जाने की मांग की जाने लगी। विभाग की ओर से इसके लिए सभी अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के शिक्षकों एवं बच्चों के अभिभावकों से सुझाव लिए गए। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक कुछ अभिभावक चाहते हैं कि पहले की तरह उत्तराखंड बोर्ड से इसे संचालित किया जाए तो कुछ चाहते हैं कि विद्यालय सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध रहें।

अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए अलग कैडर बनेगा, इसके लिए मानक तय किए जाएंगे। वर्तमान में इन विद्यालयों के शिक्षकों के तबादले भी नहीं हो पा रहे हैं। शिक्षकों के भविष्य में परीक्षा परिणाम के आधार पर तबादले किए जाएंगे।
- रविनाथ रामन, शिक्षा सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed