उत्तराखंड: डेढ़ साल बाद मंगलवार से खुलेंगे कक्षा एक से पांचवीं तक के स्कूल, तीन घंटे चलेंगी कक्षाएं
Primary School Reopening In Uttarakhand: प्रदेश के सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में लगभग तीन लाख 63 हजार और निजी स्कूलों में चार लाख से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में कोविड की वजह से डेढ़ साल से अधिक समय से बंद कक्षा एक से पांचवीं तक के 14007 सरकारी और निजी स्कूल मंगलवार से खुलेंगे। शासन के आदेश के बाद विभाग की ओर से स्कूलों को खोले जाने को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शिक्षा निदेशक रामकृष्ण उनियाल के मुताबिक सभी स्कूलों को एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) का पूरी तरह से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकतर सरकारी स्कूलों की कक्षाएं तीन घंटे चलेंगी।
उत्तराखंड में कोरोना: सोमवार को मिले 11 नए संक्रमित, एक भी मरीज की मौत नहीं
प्रदेश में कोविड संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए मार्च 2020 में प्राथमिक स्कूलों को बंद कर दिया गया था। अब स्थिति कुछ सामान्य होने के बाद शासन की ओर से मंगलवार से स्कूलों को खोलने का आदेश जारी किया गया है। शिक्षा निदेशक के मुताबिक स्कूल बंद होने की वजह से बच्चों की पढ़ाई पर इसका असर पड़ा है।
पढ़ाई के नुकसान को कम किया जा सके इसके लिए डायट और एससीईआरटी के सहयोग से बच्चों के लिए ब्रिजकोर्स चलाया जाएगा। शिक्षा निदेशक ने कहा कि स्कूलों में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से पढ़ाई जारी रहेगी। अभिभावकों पर बच्चों को स्कूल भेजने को लेकर किसी तरह का दबाव नहीं होगा।
एक से पांचवीं तक 7 लाख से अधिक हैं छात्र-छात्राएं
प्रदेश के सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में लगभग तीन लाख 63 हजार और निजी स्कूलों में चार लाख से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं।
प्रदेश में 14007 हैं एक से पांचवीं तक के स्कूल
राजकीय प्राथमिक विद्यालय-11653
राजकीय सहायता प्राप्त विद्यालय-11
अन्य सरकारी विद्यालय -53
निजी प्राथमिक विद्यालय-2290
स्कूलों को विभाग से बच्चों के मास्क एवं सैनिटाइजर के लिए कोई बजट उपलब्ध नहीं हुआ है। इसके बावजूद सभी शिक्षकों को कहा गया है कि अपने प्रयास से इसकी व्यवस्था करें।
- दिग्विजय चौहान, प्रदेश अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ