फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Ruckus Fight and loot in Roorkee charch After accusing of conversion, Hindu organization two member arrested

रुड़की चर्च प्रकरण: हिंदू संगठन के दो पदाधिकारी गिरफ्तार, भाजपाइयों में मचा हड़कंप, कई भूमिगत

Wed, 12 Jan 2022 01:19 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 12 Jan 2022 01:19 PM IST
सार

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के सोलानपुरम स्थित चर्च में छह अक्तूबर की सुबह सैकड़ों लोगों ने धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए जमकर तोड़फोड़ की थी।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Ruckus Fight and loot in Roorkee charch After accusing of conversion, Hindu organization two member arrested
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

चर्च प्रकरण मामले में चल रही जांच में अब नया मोड़ आ गया है। चुनाव आचार संहिता लगते ही पुलिस भी एक्शन मोड में आ गई गई। पुलिस ने चर्च मामले में हिंदू संगठन के दो पदाधिकारियों की गिरफ्तारी की है। पुलिस कार्रवाई से भाजपाई और चर्च से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस की ओर से इस मामले में करीब दो माह बाद कोई गिरफ्तारी की गई है।

विज्ञापन


सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के सोलानपुरम स्थित चर्च में छह अक्तूबर की सुबह सैकड़ों लोगों ने धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए जमकर तोड़फोड़ की थी। साथ ही चर्च के प्रार्थना सभागार में प्रार्थना कर रहे लोगों को भी पीटा था। मारपीट में एक युवक को गंभीर चोट आईं थीं। इस मामले में पुलिस ने चर्च प्रमुख की तहरीर पर भाजपाई और विहिप के सात नेताओं को नामजद करते हुए ढाई सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट, तोड़फोड़, डकैती का मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन


उत्तराखंड: धर्मांतरण का आरोप लगाकर चर्च में मारपीट के बाद तोड़फोड़ और लूटपाट, 250 लोगों पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, घटना वाली रात को ही दूसरे पक्ष की आदर्शनगर निवासी एक महिला ने चर्च से जुड़े लोगों पर दो-दो लाख रुपये और नौकरी का लालच देकर धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। पुलिस ने चर्च प्रमुख समेत दस लोगों पर मारपीट, डकैती, छेड़छाड़ और एससी-एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज कर लिया था। बाद में इस मामले में पुलिस ने भाजपाइयों पर एससी-एसटी एक्ट की धारा बढ़ा दी थी।


दोनों ही मुकदमों की जांच सीओ रुड़की विवेक कुमार कर रहे थे। मामला हाईप्रोफाइल होने पर पुलिस की ओर जांच गंभीरता से की जा रही थी। हालांकि, इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों में से किसी की भी गिरफ्तारी नहीं की थी। लेकिन मामले में पुलिस ने गुण दोष के आधार पर दोनों पक्षों के ऊपर से एससी-एसटी की धारा हटा दी थी। साथ ही मामले की जांच सीओ रुड़की विवेक कुमार से बदलकर सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान को दे दी गई गई थी।

अब इस मामले पुलिस ने मंगलवार की रात दो गिरफ्तारी की हैं। एसपी देहात प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने बताया कि मामले में हिंदू संगठन से जुड़े शिव प्रसाद त्यागी और सुनील कश्यप को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में अन्य नामजद दोनों पक्षों के लोगों की भी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। वहीं, पुलिस की कार्रवाई से भाजपाई और चर्च से जुड़े लोग भूमिगत हो गए हैं। माना जा रहा है कि पुलिस मामले में जल्द ही अन्य लोगों की गिरफ्तारी कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed