फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Ruckus Fight and loot in Roorkee charch After accusing of conversion

उत्तराखंड: धर्मांतरण का आरोप लगाकर चर्च में मारपीट के बाद तोड़फोड़ और लूटपाट, 250 लोगों पर मुकदमा दर्ज

Sun, 03 Oct 2021 09:23 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 03 Oct 2021 09:23 PM IST
सार

रुड़की के चर्च में हमले की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन फानन भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक हमलावर भाग निकले। तनाव को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Ruckus Fight and loot in Roorkee charch After accusing of conversion
रुड़की के चर्च में धर्मांतरण के आरोप के बाद हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में रुड़की के चर्च में धर्मांतरण कराने का आरोप लगाते हुए सैकड़ों लोगों ने सुबह प्रार्थना कर रहे लोगों पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। आरोप है कि चर्च में जमकर तोड़फोड़ करते हुए लूटपाट की गई। हमलावरों ने महिलाओं और बुजुर्गों को भी नहीं बख्शा। मारपीट में आठ लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने देहरादून रेफर कर दिया।

विज्ञापन


चर्च में हमले की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन फानन भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक हमलावर भाग निकले। तनाव को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। ईसाई धर्म के लोगों ने कोतवाली पहुंचकर हमलावरों की गिरफ्तारी और सुरक्षा की मांग उठाई।
विज्ञापन


250 लोगों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज
तहरीर के आधार पर पुलिस ने भाजयुमो, भाजपा ओबीसी मोर्चा, विहिप और भाजपा महिला मोर्चा के नेताओं समेत ढाई सौ लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित सोलानीपुरम में एक चर्च है। रविवार सुबह करीब दस बजे ईसाई धर्म के लोग यहां प्रार्थना कर रहे थे। बताया जा रहा है कि इसी बीच करीब ढाई सौ लोगों ने धर्मांतरण कराने का आरोप लगाते हुए लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। हमलावरों ने कुर्सी, खिड़की, बाइक और फर्नीचर में तोड़फोड़ कर दी। साथ ही सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए और डीबीआर चोरी कर ले गए। बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों से भी मारपीट की गई। आरोप है कि हमलावरों ने महिलाओं से पर्स, मोबाइल और अन्य सामान लूट लिया।

घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया

काफी देर तक हमलावर बवाल करते रहे। इस बीच किसी ने सूचना पुलिस को दे दी। बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तत्काल मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो गए। मारपीट में रजत, सुमित, प्रिंस, वीरपाल, अजीत, शुभम, विलसन डाइसल और आझी चौहान घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।

यहां डॉक्टरों ने रजत की गंभीर हालत देख देहरादून रेफर कर दिया। उधर, मारपीट से भड़के ईसाई धर्म के लोग बड़ी संख्या कोतवाली पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। सोलानीपुरम निवासी प्रियो साना पोर्टर ने तहरीर देकर कहा कि हमलावरों ने विलसन का मोबाइल, पर्स, अजीत का बैग, रजत, वीरपाल का मोबाइल, रानी बर्नार्ड का पर्स और कीमती सामान लूट लिया। प्रदीप और प्रिंस की बाइक में तोड़फोड़ कर दी।

आरोप है कि भाजयुमो के प्रदेश मंत्री सागर गोयल, भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री धीर सिंह, विहिप मंत्री शिवप्रसाद त्यागी, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष सीमा गोयल, बबीता चौहान, सुनील, राखी प्रधान, रजनी गोयल समेत ढाई सौ लोगों ने हमला बोला है। एसपी देहात प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि आठ नामजद समेत ढाई सौ लोगों पर मारपीट, तोड़फोड़, जान से मारने की कोशिश और डकैती का केस दर्ज कर लिया है। मामले में जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed