फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news : Roster of 105 posts of direct recruitment in UPCL ready

Uttarakhand News : यूपीसीएल में सीधी भर्ती के 105 पदों का रोस्टर तैयार, भर्ती जल्द

Tue, 19 Jan 2021 02:55 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 19 Jan 2021 02:55 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand news : Roster of 105 posts of direct recruitment in UPCL ready
उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) - फोटो : file photo

उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) में खाली पड़े सीधी भर्ती के 105 पदों पर जल्द ही भर्ती शुरू की जाएगी। इसके अलावा पदोन्नति सहित संविदाकर्मियों के लिए भी वेतन की राह और आसान कर दी गई है।

विज्ञापन


सोमवार को सचिव ऊर्जा राधिका झा की अध्यक्षता में हुई बैठक में यूपीसीएल के एमडी डॉ.नीरज खैरवाल और निदेशक मानव संसाधन एके सिंह भी शामिल हुए। बैठक में बताया गया कि शासन स्तर से 105 पदों पर सीधी भर्ती के पदों का रोस्टर तैयार हो चुका है। पंतनगर विवि से जल्द ही एमओयू करने के बाद सीधी भर्ती का विज्ञापन जारी हो जाएगा।
विज्ञापन


पदोन्नति के पदों पर जहां रिक्ति है, वहां उच्च न्यायालय में लंबित मामलों को छोड़कर अन्य की पदोन्नति की जाएगी। इसके लिए जल्द डीपीसी होगी। संविदा के माध्यम से कार्यरत कार्मिकों को तय समय पर बैंक खाते में वेतन भुगतान होगा। उनके पीएफ, ईएसआई की राशि का भी तय समय पर भुगतान किया जाएगा। सीजीआरएफ के तहत कार्यरत कर्मचारियों को भी पीएफ, ईएसआई भुगतान न होने की शिकायत की जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग में जितने भी ठेकेदार काम कर रहे हैं, उनके अधीन कार्यरत श्रमिकों को न्यूनतम मजदूरी देने और पीएफ व ईएसआई कटौती को सुनिश्चित किया जाएगा। अवर अभियंता, सहायक अभियंता के वरिष्ठता संबंधी मामले, जो हाईकोर्ट में लंबित हैं, का परीक्षण करने के बाद उन पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।


मानव संसाधन के कामों को गति देने के मकसद से अधीक्षण अभियंताओं को काम चलाऊ व्यवस्था के तहत उप महाप्रबंधक मानव संसाधन के रिक्त पदों के सापेक्ष कार्यभार दिया जा सकेगा। सचिव ऊर्जा ने स्पष्ट आदेश दिया कि पदोन्नति और नियुक्ति के लिए जो भी प्रक्रिया है, उसे अविलंब पूरा किया जाए। अन्यथा जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed