{"_id":"6379c4b3a9735b5bda175ff3","slug":"uttarakhand-news-rohit-became-baal-chief-minister-and-shyam-pathak-baal-assembly-speaker","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: रोहित बाल मुख्यमंत्री और श्याम पाठक बने स्पीकर, मेयर गामा ने दिलाई नवनिर्वाचित मंत्रियों को शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: रोहित बाल मुख्यमंत्री और श्याम पाठक बने स्पीकर, मेयर गामा ने दिलाई नवनिर्वाचित मंत्रियों को शपथ
Sun, 20 Nov 2022 11:58 AM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 20 Nov 2022 11:58 AM IST
सार
बाल विधानसभा के सभी निर्वाचित मंत्रियों को भाजपा विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने विधानसभा में प्रश्नकाल की जानकारी दी। विधायक ने कहा कि किस तरह से विधानसभा में सवाल पूछे जाते हैं और सरकार उनका जवाब देती है।
विज्ञापन
बाल विधानसभा में मंत्रियों को शपथ दिलाते मेयर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड बाल संरक्षण आयोग एवं प्लान इंडिया इंटरनेेशनल की ओर से प्रिंस चौक में आयोजित बाल विधानसभा चुनाव में बागेश्वर जिले के रोहित परिहार सर्वाधिक 33 मत पाकर बाल मुख्यमंत्री और ऊधमसिंह नगर के श्याम पाठक 52 मत पाकर बाल विधानसभा अध्यक्ष चुने गए। मेयर सुनील उनियाल गामा ने नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री एवं मंत्रियों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन
उत्तराखंड बाल विधानसभा चुनाव में हरिद्वार के फहैद आलम नेता प्रतिपक्ष, इसी जिले के श्रेष्ठ पुरी बाल गृह मंत्री, पिथौरागढ़ के रोहित शिक्षा, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री, टिहरी गढ़वाल के सूरज रतूड़ी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता मंत्री, देहरादून की अदिति राणा महिला एवं बाल विकास मंत्री, इसी जिले के अमन चौहान बाल श्रम मंत्री, ऊधमसिंह नगर के लोकेश चौहान आपदा प्रबंधन एवं समाज कल्याण मंत्री, चंपावत की दीक्षा बाल उप मुख्यमंत्री, देहरादून की भूमिका बाल विधानसभा उपाध्यक्ष, इसी जिले की विनिता बाल उप नेता प्रतिपक्ष चुनी गई।
विज्ञापन
Exclusive: उत्तराखंड में व्यवस्था को ‘आइना’ दिखा रही RTE की 13 हजार खाली सीटें, सामने आई दो बड़ी वजह
विज्ञापन
बाल विधानसभा के सभी निर्वाचित मंत्रियों को भाजपा विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने विधानसभा में प्रश्नकाल की जानकारी दी। विधायक ने कहा कि किस तरह से विधानसभा में सवाल पूछे जाते हैं और सरकार उनका जवाब देती है।
उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डा. गीता खन्ना ने कहा कि बाल विधानसभा में सभी 70 बाल विधायकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम के माध्यम से बच्चे राजनीति और अपने अधिकारों की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। इससे छिपी प्रतिभाग को निखरने का अवसर मिलता है। आयोग के वरिष्ठ सदस्य विनोद कपरुवाण ने कहा कि रविवार को विधानसभा सत्र आयोजित होगा। वहीं कार्यक्रम के बाद बाल विधायकों ने विधानसभा भवन का भ्रमण किया।
भराड़ीसैंण गैरसैंण में होगा सत्र
उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डा. गीता खन्ना ने कहा कि बाल विधानसभा का अगला सत्र अगले साल जून में भराड़ीसैंण गैरसैंण में होगा। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी की ओर से इसकी अनुमति दे दी गई है।