फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: road, drinking water line and irrigation canal damaged during all weather road construction, villagers jam road

उत्तरकाशी: ऑल वेदर रोड निर्माण के दौरान सड़क, पेयजल लाइन व सिंचाई नहर क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों ने लगाया जाम

Fri, 20 Aug 2021 03:38 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 20 Aug 2021 03:38 PM IST
सार

बता दें कि ऑल वेदर रोड निर्माण के दौरान क्षतिग्रस्त सड़क, पेयजल लाइन व सिंचाई नहर को अभी तक ठीक नहीं किया गया है। जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम लगा दिया है।

विज्ञापन
uttarakhand news: road, drinking water line and irrigation canal damaged during all weather road construction, villagers jam road
protest - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तरकाशी में ऑल वेदर रोड निर्माण के दौरान गांव के रास्ते पेयजल लाइन व सिंचाई नहर क्षतिग्रस्त होने के विरोध में शुक्रवार को ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया।

विज्ञापन


बता दें कि ऑल वेदर रोड निर्माण के दौरान क्षतिग्रस्त सड़क, पेयजल लाइन व सिंचाई नहर को अभी तक ठीक नहीं किया गया है। जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।यात्रियों के साथ ग्रामीणों की नोक-झोंक भी हुई।
विज्ञापन


पुलिस-प्रशासन जाम स्थल पर मौजूद रहा, लेकिन स्थानीय प्रशासन का कोई भी अधिकारी सुबह 11 बजे तक जाम स्थल पर नहीं आया। उसके बाद तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान मौके पर पहुंचे और लिखित आश्वासन दिया। तब जाकर ग्रामीणों ने जाम खोला। नुकसान का जायजा लेने के लिए टीम आगामी 23 अगस्त को गांव में पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने आत्मदाह करने की कोशिश की
विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना के पावर हाउस साइड पर परियोजना प्रभावित हाट गांव में आवासीय मकानों को ध्वस्त करने पहुंची प्रशासन की टीम के सम्मुख ग्रामीणों ने आत्मदाह करने की कोशिश की। ग्रामीणों ने अपने ऊपर डीजल छिड़कर आत्मदाह करने की कोशिश की, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस और ग्रामीणों ने उन्हें सुरक्षित बचा लिया।

 

हाट गांव के ग्राम प्रधान राजेंद्र हटवाल ने कहा कि राजस्व और पुलिस टीम उनके मकानों को ध्वस्त करने पहुंची थी, लेकिन उन्होंने विस्थापित भूमि में सड़क, पैदल मार्ग, पानी और बिजली जैसी सुविधा देने की मांग की है। मांग पूरी होने के बाद ही मकानों को ध्वस्त करने दिया जाएगा। आत्मदाह की कोशिश करने वालों में युवक मंगल दल के अध्यक्ष अमित गैरोला, ज्येष्ठ प्रमुख पंकज हटवाल, सागर, भावना देवी और प्रभा देवी थे। ग्रामीणों के आंदोलन को देखते हुए राजस्व की टीम लौट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed