फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Recruitment soon for 735 vacant posts in cooperative banks

Uttarakhand: सहकारी बैंकों में 735 खाली पदों पर भर्ती जल्द, विभागीय अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश

Mon, 14 Oct 2024 10:43 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 14 Oct 2024 10:43 PM IST
सार

सहकारी बैंकों में कुल 2,033 पदों में से 1,498 कर्मचारी कार्यरत हैं। 735 पद खाली हैं। बैंकों में कर्मचारियों की भर्ती से उनकी कमी जल्द दूर होगी।

विज्ञापन
Uttarakhand News Recruitment soon for 735 vacant posts in cooperative banks
सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा, सहकारी बैंकों में 735 खाली पदों को भरने के लिए जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। उन्होंने इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।

विज्ञापन


कहा, बैंकों में लंबे समय से छुट्टी पर चल रहे कर्मचारियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी जाएगी। डॉ. रावत विधानसभा में सहकारिता विभाग की समीक्षा कर रहे थे। कहा, कोऑपरेटिव बैंकों में दो बार बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान के माध्यम से कर्मचारियों की भर्ती की जा चुकी है। खाली रह गए पदों पर तीसरी बार इस संस्थान के माध्यम से भर्ती कराई जाएगी।
विज्ञापन


राज्य सहकारी बैंक के एमडी नीरज बेलवाल ने बताया, सहकारी बैंकों में कुल 2,033 पदों में से 1,498 कर्मचारी कार्यरत हैं। 735 पद खाली हैं। बैंकों में कर्मचारियों की भर्ती से उनकी कमी जल्द दूर होगी। सहकारिता मंत्री ने प्रदेश की 7,950 ग्राम सभाओं में सहकारी समितियों का गठन पर जोर दिया। कहा, राज्य में पांच हजार सहकारी समितियां काम कर रही हैं, जबकि 2,950 में नई सहकारी समितियों का गठन किया जाएगा। कहा, 670 समितियों में कई जगह भूमि दान की गई है। ऐसी समितियों के नाम भूमि की रजिस्ट्री की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: मुख्य सचिव के सभी DM को निर्देश, एनएच पर मलबे के निपटारे के लिए जगह चिह्नित करें

सहकारिता विभाग के ढांचे के पुनर्गठन के निर्देश
सहकारिता मंत्री ने बैठक में विभागीय ढांचे के पुनर्गठन के निर्देश दिए। बताया गया कि जिला सहायक निबंधक के 17 पद हैं, जिन्हें बढ़ाकर 25 किया जाएगा, जबकि उपनिबंधकों के खाली पांच पदों और एआर की डीपीसी एक माह में करने के निर्देश दिए गए। मंत्री ने कुछ समितियों में एसआईटी जांच की प्रगति के बारे में जानकारी ली और पर्वतीय क्षेत्रों में साइलेज की खपत को पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान विभागीय मंत्री ने केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह के उत्तराखंड दौरे के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं के बारे में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। बैठक में रजिस्ट्रार कोऑपरेटिव सोनिका समेत कई अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed