फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Recovery and ordering of liquor from shop video viral in srinagar

उत्तराखंड: श्रीनगर में दुकान से वसूली और शराब मंगवाने का वीडियो वायरल, थाना प्रभारी निलंबित

Fri, 16 Jul 2021 07:08 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवप्रयाग/श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवप्रयाग/श्रीनगर Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 16 Jul 2021 07:08 PM IST
सार

वीडियो वायरल होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) टिहरी तृप्ति भट्ट ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Recovery and ordering of liquor from shop video viral in srinagar
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

अंग्रेजी शराब की दुकान के सेल्समैन से वसूली और शराब मंगवाने का वीडियो वायरल होने के बाद हिंडोलाखाल थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) टिहरी तृप्ति भट्ट ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। जितेंद्र के स्थान पर कीर्तिनगर कोतवाली के एसएसआई बलदेव कंडियाल को हिंडोलाखाल थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। 

विज्ञापन


थाना हिडोंलाखाल में एसआई जितेंद्र कुमार की तैनाती एक साल पहले हुई थी। इस दौरान पुलिस के अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में वे सक्रिय रहे। उनकी टीम ने शराब का अवैध कारोबार करने वालों को गिरफ्तार करने के साथ ही अवैध शराब को ढोने वाले कई वाहनों को सीज किया लेकिन दो दिन पूर्व वायरल हुए वीडियो ने उनकी छवि को धो दिया।
विज्ञापन


क्षेत्र के एक युवा ने उनकी शराब के ठेके के सेल्समैन के साथ फोन पर हुई बातों की रिकार्डिंग को सोशलमीडिया पर अपलोड कर दिया। इसमें थाना प्रभारी सेल्समैन से होमगार्ड के जरिए शराब की बोतल मंगवाने की बात कर रहे हैं। एक रिकार्डिंग में सेल्समैन बोतल के डिब्बे के अंदर 15 भेजने की बात कह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि 15 क्या है लेकिन वीडियो बनाने वाला युवक इसे 15 हजार रुपये बता रहा है। सोशल मीडिया में यह फोन रिकार्डिंग वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। इसके बाद विभाग ने हरकत में आते हुए थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया।


जितेंद्र कुमार को बृहस्पतिवार को निलंबित कर दिया गया है। यह ऑडियो 7-8 माह पुराना बताया जा रहा है। वायरल वीडियो/ऑडियो की जांच चल रही है।
-तृप्ति भट्ट, एसएसपी टिहरी

15 दिन पहले शराब के ठेके से अवैध रूप से शराब ले जा रहा वाहन पकड़ा गया था। यह मेरे खिलाफ षड़यंत्र है। साजिशन मेरी बातों को एडिट कर वीडियो के रूप में पेश किया गया है।
-एसआई जितेंद्र कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed