फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Raw material brought to make MDMA drugs worth crores seized, factory operator arrested

Uttarakhand: करोड़ों की MDMA ड्रग्स बनाने के लिए लाया गया कच्चा माल पकड़ा, फैक्टरी संचालक गिरफ्तार

Tue, 15 Jul 2025 09:04 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 15 Jul 2025 09:04 PM IST
सार

बरामद सामान में 126 लीटर प्रतिबंधित कैमिकल और 28 किलो पाउडर शामिल है। इस कच्चे माल से करीब 12 किलोग्राम एमडीएमए तैयार किया जाना था।

विज्ञापन
Uttarakhand News Raw material brought to make MDMA drugs worth crores seized, factory operator arrested
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एसटीएफ और ऊधमसिंहनगर पुलिस ने सोमवार शाम नानकमत्ता से एमडीएमए बनाने वाली फैक्टरी के संचालक टनकपुर निवासी कुनाल राम कोहली को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एमडीएमए ड्रग्स तैयार करने के लिए बनारस और गाजियाबाद से लाया गया कच्चा माल बरामद हुआ है।

विज्ञापन


बरामद सामान में 126 लीटर प्रतिबंधित कैमिकल और 28 किलो पाउडर शामिल है। इस कच्चे माल से करीब 12 किलोग्राम एमडीएमए तैयार किया जाना था। इस कार्रवाई में 7.41 ग्राम तैयार एमडीएमए भी बरामद हुआ है। यह ड्रग्स के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है। इसके संबंध में मंगलवार को पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गत 11 जून को चंपावत पुलिस ने ईशा नाम की महिला को गिरफ्तार किया था। ईशा के कब्जे से पांच किलोग्राम से अधिक एमडीएमए बरामद हुआ था। इससे पहले कुमाऊं के विभिन्न क्षेत्रों में मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच कार्रवाई कर चुकी थी।
विज्ञापन


Operation Kalanemi: पुलिस ने पकड़ा तो 20 साल बाद परिवार से मिला जितेंद्र, उत्तराखंड में आकर बन गया था बाबा
विज्ञापन
विज्ञापन


पता चला था कि पिथौरागढ़ के थल थाना क्षेत्र में एक मुर्गी फॉर्म में एमडीएमए ड्रग्स तैयार किया जाता है। वहां से कई तस्करों और इसे तैयार करने वाले आरोपियों को मुंबई पुलिस ने पकड़ा था। मुंबई और चंपावत पुलिस की जांच में मुख्य आरोपी कुनाल राम कोहली का नाम सामने आया था। उसके पीछे एसटीएफ, पिथौरागढ़, चंपावत और ऊधमसिंहनगर पुलिस लगी हुई थी। इसी बीच पता चला कि वह नानकमत्ता के नर्सरी तिराहा क्षेत्र में रह रहा है।

एसटीएफ और नानकमत्ता पुलिस ने सोमवार शाम को कुनाल राम कोहली को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर यह कच्चा माल बरामद हुआ है। इस कच्चे माल से एमडीएमए ड्रग्स तैयार कर इसे मुंबई में सप्लाई किया जाना था।

एमडीएमए ड्रग्स तस्करी और इसे बनाने वालों के तार नेपाल तक जुड़े हैं। कुनाल ने यह कच्चा माल बनारस और गाजियाबाद की फैक्टरियों से मंगवाया था। ऐसे कैमिकल बनाने वाली फैक्टरी उत्तराखंड में भी मौजूद हैं, जिनकी निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं।

ये माल हुआ बरामद

डायक्लोरोमिथेन - 57.5 लीटर
एसीटोन फॉर सिंथेसिस - 20 लीटर
हाइड्रोक्लोरिक एसिड - 47.5 लीटर
मिथाइलमाइन सॉल्यूशन - 500 मिलीलीटर
सोडियम हाइड्रॉक्साइड - 28 किलोग्राम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed