फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news : ration card renewal delay, danger of being deprived of RTE

Uttarakhand News : राशन कार्ड के फेर में आरटीई से वंचित होने का खतरा, नया जारी होने में लग रहा समय

Tue, 19 Jan 2021 02:56 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal गौरव ममगाईं, अमर उजाला, देहरादून
गौरव ममगाईं, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 19 Jan 2021 02:56 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand news : ration card renewal delay, danger of being deprived of RTE
- फोटो : अमर उजाला (File Photo)

शिक्षा का अधिकार (आरटीई) का लाभ लेने के लिए राशन कार्ड की अनिवार्यता जरूरतमंद लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। पिछले कई महीने से राशन कार्डों के नवीनीकरण की प्रक्रिया के चलते नया राशन कार्ड बनने में समय लग रहा है। ऐसे में अब अभिभावक शिक्षा विभाग से गुहार लगा रहे हैं।

विज्ञापन


आरटीई के तहत बच्चों के दाखिले के लिए परिवार का राष्ट्रीय खाद्यान्न सुरक्षा योजना (एनएफएसए) के तहत राशन कार्ड होना अनिवार्य हैं। नए सत्र 2021-22 के लिए आरटीई के तहत स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो रही है। बच्चों के दाखिले के लिए एनएफएसए व पटवारी द्वारा जारी आय प्रमाणपत्र होने की अनिवार्यता है। पात्रता पूरी करने के लिए लोग आय प्रमाणपत्र व राशन कार्ड बनाने के लिए दौड़ रहे हैं।
विज्ञापन


मौजूदा समय जिला खाद्य आपूर्ति विभाग में राशन कार्डों के नवीनीकरण की प्रक्रिया चल रही है। इसमें निष्क्रिय कार्ड निरस्त करने के साथ ही उपभोक्ताओं को नए स्मार्ट राशन कार्ड जारी किए जा रहे हैं। इस वजह से नए राशन कार्ड बनाने के आवेदनों पर कार्रवाई में देरी हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड उचित दर राशन विक्रेता एसोसिएशन के जिला महासचिव हेमंत अग्रवाल का कहना है कि कई राशन विक्रेताओं के पास एनएफसए में नए राशन कार्ड बनाने के आवेदन आते रहते हैं, लेकिन एनएफएसए में यूनिट निर्धारित होती हैं। कार्ड निरस्त होने पर ही नया राशन कार्ड बना सकते हैं।

आखिरी समय में आते हैं लोग

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि हर साल आरटीई के तहत अधिक संख्या में आवेदन पात्रता पूरी न करने के कारण निरस्त होते हैं। इनमें मुख्यत: एनएफएसए का राशन कार्ड न होना या निर्धारित आय से ज्यादा का आय प्रमाणपत्र होना रहता है। विभाग अभिभावकों को जागरूक करता रहता है कि समय पर पात्रता से जुड़े दस्तावेज तैयार कर लें, लेकिन कई लोग उदासीनता बरतते हैं। आखिरी महीनों में दस्तावेज बनाने के लिए भागते हैं। आरटीई के तहत पहली कक्षा में ही आवेदन होते हैं। इसलिए एक बार मौका निकलने के बाद लाभ नहीं लिया जा सकता है।

आरटीई के तहत दाखिलों में पात्रता पूरी करना अनिवार्य है। अभिभावकों की राशन कार्ड न बनने को लेकर शिकायतें आती रहती हैं। इसमें विभाग कुछ नहीं कर सकता। विभाग समय-समय पर लोगों को इस बारे में जागरूक भी करता रहा है।

-स्वराज तोमर, खंड शिक्षा अधिकारी, रायपुर

 पिछले कई महीने से राशन कार्डों के नवीनीकरण की प्रक्रिया चल रही है। लोगों को नए स्मार्ट राशन कार्ड जारी किए जा रहे हैं। इसलिए नए राशन कार्ड जारी होने में समय लग रहा है। हालांकि, विभागीय अपने स्तर पर भी लोगों की समस्या का समाधान करने का प्रयास कर रहे हैं।
-जसवंत सिंह कंडारी, जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed