{"_id":"61fcd891a9b6c215ba7ededf","slug":"uttarakhand-news-rajya-sabha-mp-anil-baluni-initiative-now-mobile-bell-will-ring-between-dehradun-to-mohand","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी की पहल: अब देहरादून से मोहंड के बीच बजेगी मोबाइल की घंटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी की पहल: अब देहरादून से मोहंड के बीच बजेगी मोबाइल की घंटी
Fri, 04 Feb 2022 01:13 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 04 Feb 2022 01:13 PM IST
सार
बीएसएनएल ने देहरादून से मोहंड के बीच तीन टावरों के लिए 76 लाख रुपये जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
अनिल बलूनी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लंबी कवायद के बाद आखिरकार राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी की पहल रंग लाई। अब देहरादून से मोहंड के बीच मोबाइल की घंटी बजेगी। बीएसएनएल ने दून से मोहंड के बीच तीन टावरों के लिए 76 लाख रुपये जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
14 किलोमीटर क्षेत्र में मोबाइल टावर नहीं
दरअसल, मोहंड से देहरादून के बीच 14 किलोमीटर क्षेत्र में मोबाइल टावर नहीं है। इस वजह से देहरादून से आशारोड़ी पार करते ही मोबाइल कनेक्टिविटी खत्म हो जाती है। किसी परेशानी की वजह से यहां मोबाइल की सहायता से कोई मदद भी नहीं मिल पाती। लंबे समय से यहां मोबाइल कनेक्टिविटी की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन
बीएसएनएल की ओर से लगाए जाएंगे तीन टावर
राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने इस मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने दूरसंचार मंत्रालय में इस संबंध में बातचीत की। उन्होंने यह भी प्रस्ताव रखा कि अगर जरूरी हो तो उनकी सांसद निधि से मोबाइल टावर लगाए जाएं। हालांकि दूरसंचार मंत्रालय ने स्पष्ट कर दिया कि बीएसएनएल की ओर से यहां तीन टावर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
बजट अप्रूव
गुरुवार को बीएसएनएल के सीएमडी ने आशारोड़ी से मोहंड के बीच तीन मोबाइल टावर लगाने के लिए 76 लाख 14 हजार 240 रुपये के बजट को अप्रूवल दे दिया। उन्होंने बीएसएनएल उत्तराखंड टेलीकॉम सर्किल के चीफ जनरल मैनेजर को एक आदेश दिया है, जिसके तहत इस पैसे से तीन मोबाइल टावर स्थापित किए जाएंगे। यह मोबाइल टावर लगने के बाद इस क्षेत्र में कनेक्टिविटी की समस्या दूर हो जाएगी।