फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Raid on iron scrap firms in three cities including Dehradun ITC fraud of Rs 12 crore detected

Uttarakhand: देहरादून समेत तीन शहरों की आयरन स्क्रैप फर्मों पर छापा, 12 करोड़ का आईटीसी फर्जीवाड़ा पकड़ा

Wed, 11 Dec 2024 08:52 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 11 Dec 2024 08:52 PM IST
सार

अपर आयुक्त गढ़वाल जोन पीएस डुंगरियाल व संयुक्त आयुक्त अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष अन्वेषण इकाई की पांच टीमों ने देहरादून में दो, ऋषिकेश में एक, हरिद्वार में दो आयरन स्क्रैप फर्मों में छापा मारा।

विज्ञापन
Uttarakhand News Raid on iron scrap firms in three cities including Dehradun ITC fraud of Rs 12 crore detected
आयरन स्क्रैप फर्मों पर छापा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य कर विभाग की विशेष अन्वेषण इकाई की टीम ने देहरादून, ऋषिकेश व हरिद्वार में आयरन स्क्रैप फर्मों पर छापा मारकर 12 करोड़ का इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) फर्जीवाड़ा पकड़ा। स्क्रैप कारोबारी बिना खरीदारी के ही फर्जी बिल बनाकर आईटीसी का लाभ ले रहे थे। कार्रवाई के दौरान स्क्रैप कारोबारियों ने गलती स्वीकार कर 60.50 लाख रुपये जमा किए।

विज्ञापन


राज्य आयुक्त कर अहमद इकबाल के दिशानिर्देश पर जीएसटी चोरी रोकने के लिए विभाग ने विशेष अभियान चलाया है। बुधवार को अपर आयुक्त गढ़वाल जोन पीएस डुंगरियाल व संयुक्त आयुक्त अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष अन्वेषण इकाई की पांच टीमों ने देहरादून में दो, ऋषिकेश में एक, हरिद्वार में दो आयरन स्क्रैप फर्मों में छापा मारा। विभागीय अधिकारियों स्क्रैप फर्मों के जीएसटी रिटर्न से संबंधित दस्तावजों की जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन

 

Dehradun: देहदान...यादों में जिंदा रहेगी ढाई दिन की सरस्वती, संग्रहालय में रखा जाएगा शव, भावुक हुआ परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन

उप आयुक्त प्रवर्तन अजय बिरथरे ने बताया कि विभागीय कार्रवाई में आयरन स्क्रैप फर्मों के कारोबारियों ने आईटीसी के लिए फर्जीवाड़ा को स्वीकार किया। इन कारोबारियों से एक करोड़ और जल्द ही वसूले जाएंगे।

फर्मों के दस्तावेज जांच के लिए कब्जे में लिया है। उन्होंने कहा, जीएसटी चोरी करने वालों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई जारी रहेगी। टीम में उप आयुक्त धर्मेंद्र राज चौहान, पीपी शुक्ला, सुरेश कुमार, सहायक आयुक्त टीकाराम चन्याल, अवनीश पांडेय समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed