{"_id":"612904ceda30d47147470028","slug":"uttarakhand-news-protest-rally-in-badrinath-dham-for-open-char-dham-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन आक्रोश रैली: बदरीनाथ के दर्शन के लिए जा रहे हकहकूकधारियों की पुलिस से धक्का-मुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन आक्रोश रैली: बदरीनाथ के दर्शन के लिए जा रहे हकहकूकधारियों की पुलिस से धक्का-मुक्की
Fri, 27 Aug 2021 09:03 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदरीनाथ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदरीनाथ
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 27 Aug 2021 09:03 PM IST
सार
बदरीश संघर्ष समिति के नेतृत्व में सुबह 10 बजे देश के अंतिम गांव माणा, ओथ हनुमान चट्टी, बामणी, पांडुकेश्वर और लामबगड़ के पंडा पुरोहित और लोग मुख्य बाजार में इकट्ठा हुए और बस अड्डे तक जन आक्रोश रैली निकाली।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चारधाम यात्रा शुरू करने की मांग को लेकर शुक्रवार को बदरीनाथ धाम में हक-हकूकधारियों ने जन आक्रोश रैली निकाली। इस दौरान रैली में शामिल लोगों ने बदरीनाथ धाम के दर्शन करने का निर्णय लिया। धाम की ओर बढ़ते जुलूस को पुलिस ने साकेत तिराहे पर बैरिकेडिंग कर रोक लिया। इस दौरान हक-हकूकधारियों व पुलिस के बीच धक्कामुक्की हुई। हक-हकूकधारियों ने चेतावनी दी यदि शीघ्र चारधाम यात्रा शुरू नहीं हुई तो धाम में आमरण अनशन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
बदरीश संघर्ष समिति के नेतृत्व में सुबह 10 बजे देश के अंतिम गांव माणा, ओथ हनुमान चट्टी, बामणी, पांडुकेश्वर और लामबगड़ के पंडा पुरोहित और लोग मुख्य बाजार में इकट्ठा हुए और बस अड्डे तक जन आक्रोश रैली निकाली। रैली सुबह 11 बजे साकेत तिराहे पर पहुंची। इसके बाद हक-हकूकधारियों ने बदरीनाथ धाम जाने का निर्णय लिया। लेकिन यहां पुलिस ने बैरिकेडिंग कर लोगों को रोक लिया। रैली में शामिल लोगों ने बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस व लोगों के बीच धक्कामुक्की हो गई। करीब आधा घंटे तक प्रदर्शन करने के बाद साकेत तिराहे पर ही जन आक्रोश रैली जनसभा में तब्दील हो गई।
विज्ञापन
बदरीश संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजेश मेहता ने कहा कि चारों धामों के कपाट खुले तीन माह से अधिक हो गए हैं, लेकिन अभी तक हक-हकूकधारियों को बदरीनाथ धाम के दर्शनों की अनुमति नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा शीघ्र शुरू नहीं हुई तो धाम में ही आमरण अनशन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
दूसरी ओर, यात्रा शुरू करने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों का क्रमिक अनशन भी जारी रहा। इस मौके पर माणा गांव के ग्राम प्रधान पीतांबर मोल्फा, हनुमान चट्टी के प्रधान जितेंद्र, मंदीप भंडारी, अभिषेक पंवार, बलदेव मेहता, मीना डिमरी, भानु प्रताप भंडारी, आलोक मेहता और अंशुमान भंडारी आदि मौजूद थे।
भाजपा जनजाति प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष ने दिया त्यागपत्र
जन आक्रोश रैली के बाद साकेत तिराहे पर जनसभा के दौरान आक्रोशित भाजपा जनजाति मंडल अध्यक्ष धमेंद्र नेगी ने त्यागपत्र दे दिया। उन्होंने बदरीनाथ विधायक सहित भाजपा जिला संगठन को त्यागपत्र भेजा है। धर्मेंद्र नेगी ने कहा कि जब तक चारधाम यात्रा शुरू नहीं हो जाती, बदरीनाथ में आंदोलन जारी रखा जाएगा।
चारधाम यात्रा शुरू करने के लिए होटल कारोबारियों ने निकाला जुलूस
चारधाम यात्रा शुरू करने समेत चार सूत्री मांगों को लेकर श्रीकेदार धाम होटल ऑनर्स एसोसिएशन ने सीतापुर से सोनप्रयाग तक रैली निकाली। उन्होंने कहा कि सरकार यात्रा को लेकर सकारात्मक निर्णय नहीं ले पा रही है। सरकार यात्रा शुरू कर दे तो कारोबारियों को राहत मिलेगी।
शुक्रवार को एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम गोस्वामी के नेतृत्व में होटल व अन्य कारोबारी सीतापुर में एकत्रित हुए। उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल के कारण लगातार दूसरे वर्ष भी केदारनाथ यात्रा का संचालन नहीं हो पाया है। इस कारण यात्रा से जुड़े लोग बेरोजगार होकर घरों में बैठने को मजबूर हैं। होटल, रेस्टोरेंट, लॉज से जुड़े कारोबारी आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। इस कारण वे अपने प्रतिष्ठानों के बिजली व पानी के बिल भी जमा नहीं कर पा रहे हैं।
एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रमोद नौटियाल व सचिव नितीन जमलोकी ने कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण बीते वर्ष भी यात्रा का संचालन नहीं हो पाया। इस बार उम्मीद थी कि यात्रा बेहतर होगी लेकिन सरकार, न्यायालय में अपना पक्ष मजबूती से नहीं रख पा रही है। इस कारण यात्रा ठप है। सरकार की लचर कार्यशैली का खामियाजा छोटे कारोबारियों को भुगतना पड़ रहा है। इस मौके पर व्यापार संघ अध्यक्ष अंकित गैरोला, अशोक कुनियाल, दिलजीत गैरोला, अंकित, विश्रवा सेमवाल, मोहन नौटियाल, दिवाकर गैरोला आदि मौजूद थे।