फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news : Printing of smart ration cards stuck due to non-payment

उत्तराखंड : भुगतान न मिलने से 2.50 स्मार्ट राशन कार्डों की छपाई अटकी, अभी तक छप चुके 134416 कार्ड

Sat, 17 Apr 2021 03:49 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal हरीश कंडारी, अमर उजाला, देहरादून
हरीश कंडारी, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 17 Apr 2021 03:49 PM IST
सार

बड़े महानगरों की तर्ज पर उत्तराखंड में भी स्मार्ट राशन कार्डों उपभोक्ताओं को दिए जा रहे हैं। यह राशन कार्ड पूरी तरह से डिजिटल हैं।

विज्ञापन
uttarakhand news : Printing of smart ration cards stuck due to non-payment
रुपये - फोटो : pixabay

विस्तार

भुगतान न होने से करीब ढाई लाख स्मार्ट राशन कार्डों की छपाई लटक गई है। कंपनी ने पहले खेप में एक लाख से ज्यादा कार्ड छापकर डीएसओ कार्यालय को उपलब्ध करा दिए हैं। डीएसओ कार्यालय को प्रति कार्ड 13.50 रुपये कंपनी को भुगतान करना है, लेकिन अभी तक एक भी कार्ड का भुगतान नहीं हो पाया है। इसके कारण कंपनी ने कार्डों की छपाई का काम रोक दिया है। 

विज्ञापन



दरअसल, बड़े महानगरों की तर्ज पर उत्तराखंड में भी स्मार्ट राशन कार्डों उपभोक्ताओं को दिए जा रहे हैं। यह राशन कार्ड पूरी तरह से डिजिटल हैं। उत्तराखंड में एक साल पहले स्मार्ट कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू हुई थी। पहले कार्डों के सुधारीकरण में देरी हुई अब भुगतान के चक्कर में कार्डों की छपाई ठप हो गई है।
विज्ञापन


कार्डों की छपाई का काम सरकार ने गुजरात इंफोटेक प्राइवेट लिमिटेड को दे रखा है। टेंडर के मुताबिक डीएसओ कार्यालय को कंपनी को प्रति कार्ड 13.50 रुपये का भुगतान करना है। कंपनी अभी तक डीएसओ कार्यालय को 1 लाख 34 हजार 416 कार्ड छापकर दे चुकी है, लेकिन अभी तक भुगतान नहीं हो पाया है। इसके कारण कंपनी ने कार्डों की छपाई रोक दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुल तीन लाख 75 हजार कार्डों की होनी है छपाई  

जिलापूर्ति कार्यालय के अनुसार कुल तीन लाख 75 हजार कार्डों की छपाई होनी है। इसमें से 206707 कार्डों का डाटा कंपनी को उपलब्ध करा दिया गया है। इसमें से 134416 कार्ड छपकर वितरित हो चुके हैं। बाकी 240584 कार्डों की छपाई अभी होनी बाकी है। 

कंपनी को होना है 18 लाख 14 हजार 616 रुपये का भुगतान 

कार्ड छापने वाली कंपनी का 18 लाख 14 हजार 616 रुपये का भुगतान होना है। अभी तक एक भी पैसे का भुगतान नहीं हो पाया है। इसके कारण कंपनी ने भुगतान होने पर ही छपाई का काम शुरू करने को कहा है। 


कंपनी ने नई कार्डों की छपाई से पहले भुगतान की बात कही है। भुगतान के लिए शासन से अनुमोदन ले लिया गया है। भुगतान की सहमति भी मिल चुकी है। एक-दो दिन में कंपनी को भुगतान हो जाएगा। उम्मीद है कि कंपनी जल्द ही अन्य कार्डों की छपाई कर उपलब्ध कराएगा।
-जसवंत सिंह कंडारी, जिला पूर्ति अधिकारी

बड़े महानगरों की तर्ज पर उत्तराखंड में भी स्मार्ट राशन कार्डों उपभोक्ताओं को दिए जा रहे हैं। यह राशन कार्ड पूरी तरह से डिजिटल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed