फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   uttarakhand news: Prime Minister younger brother Pankaj Modi reached Badrinath Dham

उत्तराखंड: बदरीनाथ धाम पहुंचे प्रधानमंत्री के छोटे भाई पंकज मोदी, किए बदरीविशाल के दर्शन

Wed, 17 Nov 2021 11:43 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 17 Nov 2021 11:43 AM IST
सार

बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत मंगलवार को शीतकाल के लिए गणेश मंदिर के कपाट विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ बंद कर दिए गए।

विज्ञापन
uttarakhand news: Prime Minister younger brother Pankaj Modi reached Badrinath Dham
पंकज मोदी बदरीनाथ धाम पहुंचे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी बुधवार काे बदरीनाथ धाम पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए। वह सुबह साढ़े आठ बजे हेलीकॉप्टर से धाम पहुंचे। उन्होंने सुबह नौ बजे मंदिर में पूजा-अर्चना की।

विज्ञापन


विधि-विधान से गणेश मंदिर के कपाट हुए बंद 
वहीं बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत मंगलवार को शीतकाल के लिए गणेश मंदिर के कपाट विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ बंद कर दिए गए।
विज्ञापन


मंगलवार को सुबह पांच बजे से बदरीनाथ धाम की महाभिषेक पूजा शुरू हुई। बदरीनाथ धाम की विभिन्न पूजाएं होने के बाद बदरीनाथ के रावल (मुख्य पुजारी) ईश्वर प्रसाद नंबूदरी और धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने वेदपाठियों की मौजूदगी में विधि-विधान से हनुमान मंदिर के समीप स्थित भगवान गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


18 को बंद हो जाएगा वेद ऋचाओं का वाचन
गणेश भगवान की चल विग्रह प्रतिमा को बदरीश पंचायत (बदरीनाथ गर्भगृह) में भगवान बदरीनाथ के समीप स्थापित किया गया। इसके बाद शीतकाल के लिए गणेश मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए। 17 नवंबर को बदरीनाथ धाम परिसर में स्थित भगवान आदिकेदारेश्वर को चावल का भोग लगाकर आदिकेदारेश्वर मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे।


18 को खडग पुस्तक बंद होने के बाद बदरीनाथ मंडप में वेद ऋचाओं का वाचन भी बंद हो जाएगा। 19 को लक्ष्मी पूजन के साथ माता लक्ष्मी को शीतकाल में भगवान बदरीनाथ के गर्भगृह में स्थापित कर दिया जाएगा। इसके बाद 20 नवंबर को शाम 6 बजकर 45 मिनट पर भगवान बदरीनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed