फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: pregnant pathology test done Doon Medical Hospital, give her report of man

गजब: दून मेडिकल अस्पताल में पैथोलॉजी जांच की गर्भवती की, रिपोर्ट बना दी पुरुष की 

Thu, 11 Nov 2021 12:21 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal मनीष चंद्र भट्ट, अमर उजाला, देहरादून
मनीष चंद्र भट्ट, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 11 Nov 2021 12:21 PM IST
सार

मामला सामने आने के बाद डॉक्टर ने उन्हें दोबारा जांच की सलाह दी, लेकिन वह इससे संतुष्ट नहीं हुए और चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय में शिकायत की। 

विज्ञापन
uttarakhand news: pregnant pathology test done Doon Medical Hospital, give her report of man
राजकीय दून मेडिकल अस्पताल - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

देहरादून के राजकीय दून मेडिकल अस्पताल के पैथोलॉजी विभाग की गड़बड़ी से एक गर्भवती को किसी पुरुष की जांच रिपोर्ट थमा दी गई। महिला के पति ने जब घर जाकर जांच रिपोर्ट देखी तो दंग रह गए। आननफानन वह फिर से अस्पताल पहुंचे और अपनी रिपोर्ट मांगी।

विज्ञापन


डॉक्टर ने उन्हें दोबारा जांच की सलाह दी
पैथोलॉजी विभाग के कर्मचारी उनकी समस्या का समाधान न कर पाए तो वह डॉक्टर के पास पहुंचे। डॉक्टर ने उन्हें दोबारा जांच की सलाह दी, लेकिन वह इससे संतुष्ट नहीं हुए और चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय में शिकायत की। चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय के समझाने पर वह दोबारा जांच कराने को तैयार हुए।
विज्ञापन


हाथीबड़कला निवासी युवक ने बताया कि उनकी पत्नी गर्भवती है। मंगलवार को वह जरूरी परामर्श के लिए पत्नी को लेकर स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की डॉक्टर के पास पहुंचे थे। डॉक्टर ने जरूरी जांच की सलाह दी थी। इस पर मंगलवार को ही अस्पताल की पैथोलॉजी विभाग में महिला ने जांच के लिए सैंपल दिए थे। बुधवार को युवक पत्नी को साथ लेकर जांच रिपोर्ट लेने अस्पताल पहुंचे। एक रिपोर्ट बृहस्पतिवार को मिलनी थी। इसलिए महिला डॉक्टर को दिखाने के बजाय वह रिपोर्ट लेकर पत्नी को घर ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने घर जाकर देखा तो जांच रिपोर्ट में पत्नी की जगह किसी पुरुष का नाम था। युवक ओपीडी और जांच रिपोर्ट के पर्चे लेकर फिर पैथोलॉजी विभाग में पहुंचे और अपनी पत्नी की जांच रिपोर्ट मांगी। पैथोलॉजी विभाग के कर्मियों ने खोजबीन की, लेकिन युवक की पत्नी के नाम की जांच रिपोर्ट नहीं मिली। चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय के हस्तक्षेप पर युवक शाम को पत्नी को लेकर फिर से अस्पताल पहुंचे और जांच के लिए दोबारा से सैंपल दिलाया।

जच्चा-बच्चा दोनों के लिए हो सकता था खतरा 

पत्नी की जगह मिली किसी पुरुष की जांच रिपोर्ट को लेकर जब युवक महिला डॉक्टर के पास पहुंचे तो डॉक्टर भी हैरान रह गई। डॉक्टर ने कहा कि जांच रिपोर्ट में गड़बड़ी होने से उपचार भी गलत हो सकता है। जो जच्चा-बच्चा दोनों के लिए खतरा हो सकता है। ऐसे में इस रिपोर्ट पर विश्वास कर किसी तरह का जोखिम लेना ठीक नहीं है। इसलिए दोबारा जांच कराना उचित होगा।

अक्सर होती हैं गड़बड़ियां 
अस्पताल कर्मियों के मुताबिक पैथोलॉजी विभाग में अक्सर इस तरह की गड़बड़ी सामने आती रहती हैं। रोजाना औसतन चार मामले इस तरह की गड़बड़ियों के आ रहे हैं। जिससे मरीजों को मुसीबत होती है। 

इस तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए पैथोलॉजी विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देशित किया जा रहा है। वह खुद भी पूरे मामले को दिखवाएंगे।
- डॉ. केसी पंत, चिकित्सा अधीक्षक, राजकीय दून मेडिकल अस्पताल 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed