फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand news: Police personnel in nine hill districts will get weekly off from 1st January 2021

उत्तराखंड: नौ पहाड़ी जिलों में पुलिसकर्मियों को एक जनवरी से मिलेगा साप्ताहिक अवकाश

Mon, 28 Dec 2020 07:11 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 28 Dec 2020 07:11 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand news: Police personnel in nine hill districts will get weekly off from 1st January 2021
uttarakhand police - फोटो : फाइल फोटो

उत्तराखंड के पहाड़ी जनपदों में पुलिसकर्मियों के लिए साप्ताहिक अवकाश संबंधी आदेश जारी कर दिया गया है। डीजीपी के अनुसार यह व्यवस्था प्रयोग के तौर पर एक जनवरी से लागू की जा रही है। साप्ताहिक अवकाश में यदि जरूरत पड़ी तो पुलिसकर्मी को ड्यूटी पर बुलाया जा सकता है। 

विज्ञापन


डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिसकर्मियों के मनोबल व कार्यक्षमता को बढ़ाने के लिए प्रथम चरण में यह परीक्षण किया जा रहा है। इसके तहत पौड़ी गढ़वाल, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर व चंपावत में साप्ताहिक विश्राम एक जनवरी से दिया जाएगा। यह रोस्टरवार दिया जाएगा। मसलन इसे थाना प्रभारी ही तय करेगा कि उसे किस दिन किस-किस कर्मचारी को छुट्टी या विश्राम देना है। 
विज्ञापन


नियुक्ति जिला नहीं छोड़ेगा पुलिसकर्मी 
साप्ताहिक विश्राम के दौरान पुलिसकर्मी नियुक्ति मुख्यालय नहीं छोड़ेगा और वह रिजर्व ड्यूटी पर समझा जाएगा। विशेष परिस्थिति में जैसे-आपदा, दुर्घटना एवं कानून व्यवस्था की स्थिति में यदि ड्यूटी पूरी नहीं हो पा रही है, तो साप्ताहिक विश्राम पर गए कर्मी को थाना प्रभारी द्वारा वापस बुलाया जा सकता है। यह बात शुरुआत से ही नियम शर्तों में लागू रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed