फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand news: PM narendra modi will come uttarakhand on navratri

PM Modi: सात अक्तूबर को उत्तराखंड आ सकते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दो योजनाओं का करेंगे उद्घाटन

Wed, 29 Sep 2021 01:48 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 29 Sep 2021 01:48 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को ध्यान में रखते हुए केदारनाथ में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। पीएम मोदी एम्स ऋषिकेश में ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ करने वाले हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand news: PM narendra modi will come uttarakhand on navratri
केदारनाथ में पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहले नवरात्र पर्व पर सात अक्तूबर को उत्तराखंड आने का कार्यक्रम तकरीबन तय हो गया है। इस दिन पीएम ऋषिकेश स्थित भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में प्रेशर स्विंग एसरप्शन (पीएसए) ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण करेंगे। एम्स से ही उनका देशभर के 162 पीएसए ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन करने का भी कार्यक्रम है।

विज्ञापन

 

अभी प्रधानमंत्री का मिनट टू मिनट कार्यक्रम नहीं आया
सूत्रों के मुताबिक, मोदी भगवान केदारनाथ के दर्शन करने के लिए भी जा सकते हैं। उत्तराखंड सरकार पीएम मोदी के सभी संभावित दौरों को ध्यान में रखकर तैयारी कर रही है। बुधवार को मुख्य सचिव डॉ.एसएस संधू ने गृह विभाग, पुलिस और शासन के प्रमुख अधिकारियों के साथ बैठक की।

विज्ञापन

 

 

सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में प्रधानमंत्री के संभावित दौरे की तैयारी पर विचार-विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मुताबिक, अभी प्रधानमंत्री का मिनट टू मिनट कार्यक्रम नहीं आया है। हालांकि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री सात अक्तूबर को उत्तराखंड आ रहे हैं। वो केदारनाथ जाएंगे कि नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं है। जैसे ही कार्यक्रम फाइनल होगा, पार्टी के स्तर पर भी तैयारी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जौलीग्रांट में एयरपोर्ट टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री के सात अक्तूबर के संभावित दौरे को लेकर बताया जा रहा है कि मोदी जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उतरेंगे, जहां वह एयरपोर्ट टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह हेलीकॉप्टर से ऋषिकेश के लिए रवाना होंगे, जहां एम्स में वह ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन करेंगे।


उत्तराखंड दौरे पर आ रहे प्रधानमंत्री के बाबा केदारनाथ के दर्शन करने जा सकते हैं। हालांकि अभी उनके केदारनाथ जाने को लेकर सरकार और शासन के पास कोई सूचना नहीं है, लेकिन ऐसी संभावना को देखते हुए शासन स्तर से तैयारियां शुरू हो गई हैं।

 

पिछले दिनों प्रधानमंत्री के सलाहकार भाष्कर खुल्बे और पीएमओ में तैनात आईएएस मंगेश घिल्डियाल केदारनाथ का दौरा करके लौटे हैं। उन्होंने केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लिया था। पीएमओ के दोनों अधिकारियों के इस दौरे के बाद से ही प्रधानमंत्री के केदारनाथ जाने की चर्चा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed