फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Pm Modi laid Foundation stone of 21 km long rudrapur Bypass

Uttarakhand: उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश से गुजरेगा 21 किमी. लंबा रुद्रपुर बाईपास, 1052 करोड़ से होगा निर्माण

Mon, 11 Mar 2024 11:20 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 11 Mar 2024 11:20 PM IST
सार

रुद्रपुर बाईपास निर्माण से उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश दोनों को लाभ मिलेगा। बाईपास में 2 आरओबी, 6 छोटे पुल व फ्लाईओवर और दो रेलवे आरओबी व एक फ्लाई ओवर का निर्माण किया जाएगा।

विज्ञापन
Uttarakhand News Pm Modi laid Foundation stone of 21 km long rudrapur Bypass
पीएम मोदी ने किया योजना का शिलान्यास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश से गुजरने वाला 21 किमी. लंबा रुद्रपुर बाईपास का निर्माण 1052 करोड़ की लागत से किया जाएगा। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाईपास निर्माण योजना का शिलान्यास कर उतराखंड को सौगात दी है। इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में वर्चुअल रूप से शामिल हुए।

विज्ञापन


सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की द्वारका एक्सप्रेस समेत निर्माणाधीन एक लाख करोड़ से अधिक की 144 सड़क परियोजनाओं के वर्चुअल रूप से लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट मौजूद रहे। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। जिससे विकास में राज्य तेजी से आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन


Uttarakhand: खेलों में पदक लाने वाले नौ खिलाड़ी बने वन दरोगा, दो क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन


रुद्रपुर बाईपास निर्माण से उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश दोनों को लाभ मिलेगा। बाईपास में 2 आरओबी, 6 छोटे पुल व फ्लाईओवर और दो रेलवे आरओबी व एक फ्लाई ओवर का निर्माण किया जाएगा। रुद्रपुर देश के प्रमुख ऑटोमोबाइल हब में से एक है। सरकार की सबसे बड़ी एकीकृत औद्योगिक एस्टेट सिडकुल में है। रुद्रपुर में 1300 से अधिक कंपनियां है। परियोजना का निर्माण कार्य 12 जनवरी, 2024 से प्रारंभ हो चुका है। इसके पूरा होने में दो वर्ष का समय लगेगा। बाईपास के बनने से रुद्रपुर शहर में यातायात का दबाव कम होगा। इस मौके पर विधायक खजान दास, सचिव लोक निर्माण पंकज कुमार पांडे मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed