फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Nine players who won medals in Games become Forest Inspector two Regional Youth Welfare Officer

Uttarakhand: खेलों में पदक लाने वाले नौ खिलाड़ी बने वन दरोगा, दो क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी

Mon, 11 Mar 2024 11:11 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 11 Mar 2024 11:11 PM IST
सार

सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने इन खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र दिए।

विज्ञापन
Uttarakhand Nine players who won medals in Games become Forest Inspector two Regional Youth Welfare Officer
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खेल नीति 2021 के तहत राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेलों में पदक लाने वाले खिलाडियों को सीधे नौकरी दिए जाने की व्यवस्था है। जिसके तहत सोमवार को मुख्य सेवक सदन में नौ खिलाड़ियों को वन दरोगा के पद पर नौकरी दी गई। जबकि दो खिलाड़ियों को क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी बनाया गया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने इन खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र दिए। वन दरोगा के पद पर हल्द्वानी नैनीताल की नव्या पांडे, डिफेंस कालोनी देहरादून की उन्नति शर्मा, रुद्रपुर ऊधमसिंह नगर के लोकेश शाह, पिथौरागढ़ की शोभा कोहली, रुड़की हरिद्वार के शुभम कुमार, काशीपुर ऊधमसिंह नगर के हिमांशु तिवारी, रुद्रपुर ऊधमसिंह नगर की खुशबू यादव, मल्ली नाली अल्मोड़ा के मंगल सिंह, जखोली रुद्रप्रयाग के आशीष सिंह को नियुक्ति दी गई। जबकि रानीखेत अल्मोड़ा की मनीषा बिष्ट, पाण्डेयखोला अल्मोड़ा के ध्रुव रावत, द्वाराहाट अल्मोड़ा के दिवाकर पुजारी, खुडबुड़ा देहरादून के हर्षित शर्मा एवं पौड़ी गढ़वाल के अंकित कुमार को वन आरक्षी के पद पर नौकरी दी गई।
विज्ञापन


Uttarakhand Cabinet: 3,253 पदों पर शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, प्राथमिक शिक्षकों के लिए बीएड जरूरी नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन

मान सिंह बने उप खेल अधिकारी
देहरादून। खेलों में पदक लाने पर पिथौरागढ़ के मान सिंह को खेल विभाग में उप खेल अधिकारी के पद पर नियुक्ति दी गई है। जबकि द्वाराहाट जिला अल्मोड़ा की शुभांगिनी शाह को सहायक प्रशिक्षक खेल बनाया गया है।

सविता और प्रदीप को मिली क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी के पद पर नियुक्ति
डिफेंस कालोनी देहरादून निवासी खिलाड़ी प्रदीप रावत और तपोवन इनक्लेव देहरादून निवासी सविता गुंरुग को युवा कल्याण विभाग में क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी के पद पर नियुक्ति मिली। रुद्रपुर ऊधमसिंह नगर के निखिल भारती और चोबटाखाल पौड़ी के सचिन सिंह रावत को व्यायाम प्रशिक्षक के पद पर नियुक्ति दी गई है। इसके अलावा मो.सोहेल, कार्तिक राणा, ईशु भारती, अभिषेक वर्मा, गायत्री नेगी, नितेश सिंह व शशांंक क्षेत्री को गृह विभाग में कांस्टेबल के पद पर नियुक्त किया गया है।

खेल और खिलाड़ियों के हितों के लिए सरकार प्रतिबद्ध हैं। नौकरी पाने वाले खिलाड़ियों ने जितनी निष्ठा से खेलों में मुकाम हासिल किया है। मुझे उम्मी है कि वे उसी तरह अपने विभागों में पूरी निष्ठा और मेहनत से काम कर नाम रोशन करेंगे।
- रेखा आर्या, खेल मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed