फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News PM Modi can inaugurate India first 1000 MW Pumped Storage Plant In Tehri

Uttarakhand: पीएम मोदी कर सकते हैं देश की पहली एक हजार मेगावाट की PSP का उद्घाटन, 75 फीसदी काम पूरा

Fri, 13 Dec 2024 11:34 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 13 Dec 2024 11:34 PM IST
सार

टिहरी बांध परियोजना की पीएसपी परियोजना देश की महत्वपूर्ण परियोजना है। देश की इस पहली और सबसे बड़ी परियोजना में 250-250 मेगावाट की चार मशीनें लगाई जानी है।

विज्ञापन
Uttarakhand News PM Modi can inaugurate  India first 1000 MW Pumped Storage Plant In Tehri
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : वीडियो ग्रैब/एक्स/एएनआई

विस्तार

टीएचडीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक आरके विश्नोई ने कहा, टिहरी बांध परियोजना की पंप स्टोरेज प्लांट (पीएसपी) देश की पहली परियोजना है, जिसका 75 फीसदी से अधिक कार्य पूरा हो गया है। एक हजार मेगावाट की इस परियोजना पर भारत सरकार का भी विशेष ध्यान है। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री से कराने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन


कहा, टिहरी में मेडिकल काॅलेज की कार्यवाही भी गतिमान है। वाटर स्पोर्ट्स एकेडमी का कार्य शुरू कर दिया है। कहा, बांध के लिए विस्थापन की कार्यवाही पूरी हो गई है, लेकिन इसके अलावा जो समस्या आएगी, उसके समाधान के लिए समिति गठित की जाएगी।
विज्ञापन


सीएमडी ने कहा, टिहरी बांध परियोजना की पीएसपी परियोजना देश की महत्वपूर्ण परियोजना है। देश की इस पहली और सबसे बड़ी परियोजना में 250-250 मेगावाट की चार मशीनें लगाई जानी है। पीएसपी की पहली यूनिट ग्रिड से जोड़ दी गई है। कहा, परियोजना को जल्द पूरा कर इसका उद्घाटन पीएम के हाथों कराने की रूपरेखा बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: 16 दिसंबर को पहली बार लगने जा रहा सौर कौथिग, देश-प्रदेश के ऊर्जा विशेषज्ञ होंगे शामिल

पीएम कार्यालय से जब भी स्वीकृति मिलेगी। उसके मुताबिक आगे की तैयारी शुरू की जाएगी। टिहरी में मेडिकल कॉलेज को लेकर सीएमडी ने कहा, इस पर कार्यवाही गतिमान है। अभी मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया और भारत सरकार से भी परमिशन लेेने की औपचारिकताएं पूरी की जानी है।

वाटर स्पोर्ट्स एकेडमी का काम कोटेश्वर में शुरू हो गया है। इस कार्य के लिए वित्तीय संसाधन भी जुटा दिए गए हैं। कहा, टीएचडीसी दो साल से टिहरी झील में वाटर स्पोर्ट्स का आयोजन कर रही है। इसे निरंतर बढ़ाते रहेंगे। कोटेश्वर में बनाई जा रही वाटर स्पोर्ट्स एकेडमी में युवाओं को बढ़ावा देंगे। इस मौके पर अधिशासी निदेशक एलपी जोशी और महाप्रबंधक एएन त्रिपाठी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed