फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Pindari Glacier and Bagchi Bugyal Trek of the Year declared

Uttarakhand: पिंडारी ग्लेशियर और बागची बुग्याल ट्रैक ऑफ द ईयर घेषित, पर्यटन मंत्री ने दल को किया रवाना

Wed, 19 Oct 2022 08:38 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 19 Oct 2022 08:38 PM IST
सार

महाराज ने बागेश्वर व चमोली से आए एडवेंचर फाउंडेशन के प्रशिक्षुओं को ट्रैक की शुरुआत करने पर बधाई। उन्होंने कहा कि विंटर ट्रैकिंग डेस्टिनेशन और शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यह कार्यक्रम महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Pindari Glacier and Bagchi Bugyal Trek of the Year declared
दल को ट्रैकिंग के लिए रवाना करते पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) की ओर से बागेश्वर जिले के पिंडारी ग्लेशियर और चमोली जिले में बागची बुग्याल को ट्रैक ऑफ द ईयर घोषित किया गया है। बुधवार को गढ़ीकैंट स्थित परिषद कार्यालय में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने दोनों ट्रैकों के लिए दल को रवाना किया। टूर ऑपरेटरों को पर्यटन विभाग की ओर से प्रत्येक ट्रैकर को ट्रैकिंग पर किए जाने वाले कुल खर्चे पर दो हजार रुपये की सब्सिडी भी दी जाएगी। 

विज्ञापन


Bageshwar: ग्लेशियर जाने वाले ट्रैकरों को साथ लाना होगा अपना कूड़ा, नहीं लाए तो लगेगी हजारों रुपये की चपत
विज्ञापन


महाराज ने बागेश्वर व चमोली से आए एडवेंचर फाउंडेशन के प्रशिक्षुओं को ट्रैक की शुरुआत करने पर बधाई। उन्होंने कहा कि विंटर ट्रकिंग डेस्टिनेशन और शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यह कार्यक्रम महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस ट्रैक के माध्यम से विंटर ट्रैकिंग डेस्टिनेशन को केदारकांठा की भांति प्रचारित एवं प्रसारित किया जाएगा। ट्रैकिंग को बढ़ावा देने के लिए विभाग की ओर से ट्रैकिंग गाइड ट्रेनिंग भी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटन मंत्री ने उत्तरकाशी के हर्षिल-छितकुल ट्रैक पर ट्रैकिंग दल के साथ हुए हादसे पर दुख व्यक्त किया। उन्होंनेक कहा कि इस तरह के खतरों से बचने के लिए हमें और अधिक सतर्क और सुरक्षित रहना होगा। पर्यटन मंत्री ने सितंबर 2022 में यूटीडीबी की ओर से आयोजित बलजूरी (5922 मीटर) पर्वतारोहण अभियान दल का भी स्वागत किया और प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस मौके पर अपर सचिव पर्यटन सी. रविशंकर, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (साहसिक विंग) कर्नल अश्विनी पुंडीर, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी अवस्थापना पूजा गर्ब्याल, निदेशक प्रचार व विपणन सुमित पंत, निदेशक अवस्थापना ले. कमांडर दीपक खंडूड़ी, अपर निदेशक पूनम चंद, उपनिदेशक योगेंद्र गंगवार, वरिष्ठ शोध अधिकारी एसएस सामंत समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


ये रहेगा ट्रैक का रूट

पिंडारी ग्लेश्यिर ट्रैक की शुरुआत कुमाऊं के काठगोदाम से होगी, जो खाती, दव्याली, फुर्किए, जीरो प्वाइंट, खाती के बाद खरकिया से होते हुए काठगोदाम में संपन्न होगा। वहीं, बागची बुग्याल के ट्रैक की शुरुआत देहरादून के ऋषिकेश से होगी, जो घेस, देवलीखेत से होते हुए बागची बुग्याल के बेस कैंप पहुंचेंगे। यहां से ट्रैकर धुलंब होते हुए बागची के टॉप हिमनी पहुंचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed