फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bageshwar News: trekkers will have to bring their garbage with them from Glacier

Bageshwar: ग्लेशियर जाने वाले ट्रैकरों को साथ लाना होगा अपना कूड़ा, नहीं लाए तो लगेगी हजारों रुपये की चपत

Wed, 19 Oct 2022 07:00 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 19 Oct 2022 07:00 AM IST
सार

बागेश्वर के ट्रैकिंग रूटों पर हर साल देश और विदेश के ट्रैकर आते हैं। स्थानीय लोग भी मवेशियों के चुगान आदि कार्यों के लिए ट्रैकिंग रूटों पर जाते हैं। इससे साथ में जरूरी सामान ले जाने से ग्लेशियरों में काफी कूड़ा जमा हो जाता था।

विज्ञापन
Bageshwar News: trekkers will have to bring their garbage with them from Glacier
पिंडारी ग्लेशियर - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

पिंडारी, सुंदरढूंगा, कफनी ग्लेशियरों को स्वच्छ रखने के लिए वन विभाग ने अनूठी पहल की है। अब ट्रैकरों को ग्लेशियरों से अपना कूड़ा हर हाल में वापस लाना होगा। ऐसा न करने पर उन्हें हजारों रुपयों की चपत लग सकती है। विभाग की इस पहल का असर भी दिखने लगा है। ट्रैकिंग पर जाने वाले ट्रैकर अपने साथ कूड़ा लाकर वन विभाग की चौकी में जमा कराने लगे हैं।

विज्ञापन


Kedarnath Helicopter Crash:  डीजीसीए करेगी हादसे की तकनीकी जांच, घटनास्थल के लिए रवाना हुई विशेषज्ञ टीम
विज्ञापन


जिले के ट्रैकिंग रूटों पर हर साल देश और विदेश के ट्रैकर आते हैं। स्थानीय लोग भी मवेशियों के चुगान आदि कार्यों के लिए ट्रैकिंग रूटों पर जाते हैं। इससे साथ में जरूरी सामान ले जाने से ग्लेशियरों में काफी कूड़ा जमा हो जाता था। इसकी सफाई के लिए विशेष अभियान चलाना पड़ता था। इस समस्या को सुलझाने के लिए वन विभाग ने अब ट्रैकरों के लिए स्वच्छता सुरक्षा शुल्क का प्रावधान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्लेशियर रेंज के रेंजर शंकर दत्त पांडेय ने बताया कि ट्रैकिंग पर जाने वालों से सुरक्षा शुल्क के रूप में वन विभाग के नाम का डिमांड ड्राफ्ट 15 सितंबर से जमा करवाया जा रहा है। स्थानीय ट्रैकरों के लिए यह शुल्क 2000, देसी पर्यटकों, ट्रैकरों के लिए 5000 और विदेशियों के लिए 10,000 रुपये है।


सभी ट्रैकरों से अपना कूड़ा साथ लाने की अपील की जा रही है। वापसी में कूड़ा लाने पर ट्रैकरों को उनका डिमांड ड्राफ्ट लौटा दिया जाता है। कूड़ा न लाने पर राशि विभागीय खाते में जमा हो जाएगी। बताया कि इस अभियान का व्यापक असर दिख रहा है। सभी ट्रैकर अपने साथ कूड़ा लेकर ही लौट रहे हैं।

ग्लेशियरों को गंदगी से बचाने के लिए शुरू की गई इस मुहिम का सकारात्मक असर हो रहा है। ट्रैकर अपना कूड़ा साथ लेकर लौट रहे हैं। पहले बहुत कम ट्रैकर ही कूड़ा लेकर आते थे। वन विभाग की चौकी में ट्रैकरों का कूड़ा जमा कराकर निस्तारण के लिए कपकोट नगर पंचायत के सुपुर्द कर दिया जाता है। 
- हिमांशु बाघरी, डीएफओ, बागेश्वर वन प्रभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed