फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: Passport applicants getting cheated from fake websites, Foreign Ministry issued alert

फर्जी वेबसाइटों से ऐसे हो रही पासपोर्ट आवेदकों से धोखाधड़ी, विदेश मंत्रालय ने जारी किया अलर्ट 

Fri, 30 Oct 2020 01:31 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 30 Oct 2020 01:31 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand news: Passport applicants getting cheated from fake websites, Foreign Ministry issued alert
Passport of India - फोटो : Passport of India

पासपोर्ट इंडिया की अधिकृत वेबसाइट से मिलते-जुलते डोमेन आईडी के नाम वाली वेबसाइटों से पासपोर्ट आवेदकों से धोखाधड़ी की जा रही है। इस तरह की लगातार शिकायतें मिलने के बाद विदेश मंत्रालय ने सभी क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालयों को अलर्ट जारी किया है। साथ ही आवेदकों को भी अधिकृत वेबसाइट से ही आवेदन करने की सलाह दी है, ताकि किसी भी तरह की धोखाधड़ी से बचा जा सके।

विज्ञापन


साइबर ठगों ने पासपोर्ट इंडिया की अधिकृत वेबसाइट से मिलते जुलते डोमेन पर वेबसाइट बना रखी हैं। गूगल में सर्च करने पर यह स्क्रीन पर आ जाते हैं। कई लोग इनके झांसे में आकर इन वेबसाइट पर आवेदन कर रहे हैं। वह इन वेबसाइट पर अपना विवरण दर्ज कर ऑनलाइन फीस जमा कर ठगी का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन


क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी दीपक जोशी ने बताया कि पासपोर्ट के लिए आवेदन और अन्य जरूरी जानकारी हासिल करने के लिए www.passportindia.gov.in वेबसाइट विदेश मंत्रालय की अधिकृत वेबसाइट है। इसी पर सभी तरह के आवेदन और जरूरी जानकारी हासिल करें। इसके अलावा mpassprt seva मोबाइल ऐप से भी आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं मिलती-जुलती फर्जी वेबसाइट

www.indiapassport.org
www.online-passportindia.com
www.passportindiaportal.in
www.passport-india.in
www.passport-seva.in
www.passportapplypassport.org

अधिकृत वेबसाइट में है फीस कैलक्यूलेटर

दीपक जोशी ने बताया कि पासपोर्ट इंडिया की अधिकृत वेबसाइट में फीस को लेकर भी सारी जानकारी दी गई है। उसमें लॉग इन करने और आवेदन करने पर उम्र के हिसाब से फीस की भी कैटेगरी दर्शा दी जाती है। इसलिए किसी अन्य वेबसाइट के झांसे में न आकर पासपोर्ट इंडिया की अधिकृत वेबसाइट पर ही आवेदन और अपॉइंटमेंट लेकर पासपोर्ट सेवा केंद्र पहुंचे।

कोई समस्या हो तो करें क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय से संपर्क

दीपक जोशी ने बताया कि पासपोर्ट कार्यालय विदेश मंत्रालय के निर्देश पर पारदर्शी तरीके से कार्य कर रहा है। किसी भी पासपोर्ट आवेदक को अगर कोई भी दिक्कत या समस्या आती है तो एमकेपी रोड, देहरादून स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में आकर और ऑनलाइन पासपोर्ट इंडिया की अधिकृत वेबसाइट पर ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेकर संबंधित अधिकारी से संपर्क कर अपनी समस्या बता सकते हैं। जिनका समुचित तरीके से निराकरण किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed