फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Orders for investigation to Former Principal Manager of Nadehi Sugar Mill

उत्तराखंड: नादेही चीनी मिल के पूर्व प्रधान प्रबंधक सेठ की जांच के आदेश

Sun, 11 Jul 2021 11:40 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 11 Jul 2021 11:40 PM IST
सार

सचिव गन्ना एवं चीनी व उत्तराखंड सहकारी चीनी मिल्स संघ के प्रशासक चंद्रेश कुमार ने जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Orders for investigation to Former Principal Manager of Nadehi Sugar Mill
जांच - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

किसान सहकारी चीनी मिल नादेही में 2016-17 और 2018-19 में वित्तीय घपलों पर तत्कालीन प्रधान प्रबंधक आरके सेठ के खिलाफ विभागीय जांच बैठा दी गई है। वर्तमान में वे बाजपुर चीनी मिल में चीफ इंजीनियर के पद पर तैनात हैं। सचिव गन्ना एवं चीनी व उत्तराखंड सहकारी चीनी मिल्स संघ के प्रशासक चंद्रेश कुमार ने जांच के आदेश दिए हैं। किच्छा चीनी मिल की अधिशासी निदेशक रुचि मोहन रयाल को जांच अधिकारी नामित किया गया।

विज्ञापन


वित्त विभाग ने नादेही चीनी मिल में वर्ष 2016-17 और 2018-19 का ऑडिट किया। ऑडिट में भारी वित्तीय अनियमितताओं का खुलासा हुआ था। उस समय चीनी मिल में प्रधान प्रबंधक के पद पर आरके सेठ तैनात थे। आरोप है कि नादेही मिल से पांच हजार क्विंटल चीनी चोरी कर बेची गई। चोरी को छिपाने के लिए चीनी के कट्टों को फाड़कर चीनी बिखेर दी गई। जबकि प्लास्टिक के कट्टों पर कुंडी नहीं लगती है। जिससे करोड़ों रुपये की गड़बड़ी हुई है। चीनी मिल के गेट पर बिना दस्तावेज दिए गाड़ियां बाहर निकाली गईं।
विज्ञापन


ये हैं आरोप
- नादेही चीनी मिल से पांच हजार क्विंटल चीनी चोरी कर बेची गई। 
- चीनी मिल में क्रय किए जाने वाले सामान में फर्जी बिल लगाए गए।
- पेराई सत्र 2017-18 में चीनी मिल में 60 प्रतिशत अर्ली गन्ना होने पर रिकवरी 10.60 आई। चीनी पर्ता कम दिखाकर गड़बड़ी की गई।
- मिल समिति की एक गाड़ी एक लाख 70 हजार किलोमीटर चलाई गई। जबकि मिल में तीन गाड़ियां हैं।
- आउटसोर्स वर्करों को कागजों में ज्यादा दिखाकर कम वर्करों से काम लिया गया।
- सेठ ने फरवरी 2008 में सितारगंज चीनी मिल में सहायक अभियंता पद से त्याग पत्र दिया। एक साल तक बाहर रहने के बाद दोबारा गदरपुर चीनी मिल में तैनाती हुई। साथ ही उप मुख्य अभियंता, मुख्य अभियंता, प्रधान प्रबंधक के पद पर पदोन्नति की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 30 साल के सेवाकाल में 15 साल से अधिक समय नादेही चीनी मिल में विभिन्न पदों पर तैनात रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed