फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: Order of inquiry on cutting of 1602 apple trees without permission in Nainital

नैनीताल में बिना अनुमति 1602 सेब के पेड़ काटने पर जांच के आदेश, सचिव कृषि ने सौंपी जांच

Wed, 31 Mar 2021 10:11 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 31 Mar 2021 10:11 AM IST
सार

  • सचिव कृषि ने जिलाधिकारी को सौंपी जांच, एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी

विज्ञापन
uttarakhand news: Order of inquiry on cutting of 1602 apple trees without permission in Nainital
सेब के पेड़ों को काटने का मामला सामने आया - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

नैनीताल में बिना अनुमति के सेब के पेड़ों को काटने का मामला सामने आया है। शासन ने मामले को गंभीर मानते हुए इसकी जांच आदेश दे दिए हैं। सचिव कृषि हरबंस सिंह चुघ ने नैनीताल के जिलाधिकारी को मामले जांच कर एक सप्ताह में रिपोर्ट शासन को भेजने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


यह मामला नैनीताल के सतबूंगा का है। वहां सेब के 15 से 20 साल पुराने 1602 पेड़ काटे गए हैं। चौबटिया रानीखेत में तैनात अपर निदेशक डॉ. आरके सिंह की रिपोर्ट पर शासन ने जांच के आदेश दिए हैं। डॉ. सिंह ने 24 मार्च को जांच की थी। उन्होंने मौके पर सेब के पेड़ों के कटान का मामला पाया।
विज्ञापन


पेड़ों को काटने के लिए किसी सक्षम अधिकारी की अनुमति नहीं ली गई थी। न ही पेड़ काटने के लिए कोई कमेटी बनाई गई थी। उन्होंने सेब के बाग को लापरवाही और क्रूरतापूर्वक समाप्त करने की रिपोर्ट शासन को भेजी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी रिपोर्ट पर सचिव कृषि ने संज्ञान लिया और नैनीताल के जिलाधिकारी से मामले की जांच कराने के फैसला किया। उन्होंने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जिलाधिकारी से शीघ्र स्वतंत्र रूप से जांच कराकर एक सप्ताह में रिपोर्ट देने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed