{"_id":"612fc1b88ebc3e7a21130f16","slug":"uttarakhand-news-one-more-dengue-patient-found-in-dehradun","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: इंद्रानगर में एक और मरीज में डेंगू की पुष्टि, अब तक जिले में सामने आए 12 मरीज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: इंद्रानगर में एक और मरीज में डेंगू की पुष्टि, अब तक जिले में सामने आए 12 मरीज
Wed, 01 Sep 2021 11:41 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 01 Sep 2021 11:41 PM IST
सार
जिला वेक्टर जनित रोग अधिकारी सुभाष जोशी ने बताया कि जहां यह मरीज मिली है, वहां घरों और अन्य स्थानों पर सर्वे किया गया है। जिन स्थानों पर ज्यादा दिन से पानी जमा था, उसे खाली करा दिया गया है।
विज्ञापन
डेंगू(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देहरादून के इंद्रानगर में बुधवार को एक और मरीज में डेंगू की पुष्टि हुई है। इस तरह से जिले में इस सीजन में अब तक डेंगू के कुल 12 मरीज सामने आ चुके हैं। यह सभी मरीज देहरादून शहर और उसके आसपास के सटे क्षेत्रों से हैं।
विज्ञापन
बुधवार को इंद्रानगर निवासी 35 वर्षीय जिस महिला मरीज में डेंगू की पुष्टि हुई है, उन्होंने बुखार होने पर सिनर्जी अस्पताल में जांच कराई थी। महिला घर में ही और डॉक्टर की सलाह पर दवा लेने के बाद अब स्वस्थ बताई गई हैं। उनके परिवार के सदस्य और आसपास के लोग भी स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
उत्तराखंड में कोरोना: बुधवार को 25 नए संक्रमित मिले, एक भी मरीज की मौत नहीं
विज्ञापन
जिला वेक्टर जनित रोग अधिकारी सुभाष जोशी ने बताया कि जहां यह मरीज मिली है, वहां घरों और अन्य स्थानों पर सर्वे किया गया है। जिन स्थानों पर ज्यादा दिन से पानी जमा था, उसे खाली करा दिया गया है। अन्य किसी भी व्यक्ति में डेंगू के लक्षण नहीं पाए गए हैं। एहतियात के तौर पर नगर निगम के सहयोग से फॉगिंग भी कराई गई है।
इंद्रानगर में अब तक सात मरीजों को हुआ डेंगू
कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच डेंगू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। अब तक इस साल इंद्रानगर और उससे सटे क्षेत्रों में डेंगू का डंक अपना ज्यादा प्रभाव दिखा रहा है। इस क्षेत्र में पिछले कुछ दिन के भीतर ही डेंगू के सात मरीज सामने आ चुके हैं। जिला वेक्टर जनित रोग अधिकारी सुभाष जोशी ने बताया कि क्षेत्र में लगातार सर्विलांस किया जा रहा है। लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।
पिछले छह साल की स्थिति
वर्ष डेंगू के मामले
2016 2046
2017 849
2018 591
2019 10622
2020 76
डेंगू के लक्षण
- तेज बुखार, सरदर्द, बदन दर्द।
- जोड़ों, मांसपेशियों और आंखों में दर्द।
- त्वचा पर चकते, लाल निशान।
- मसूडों व नाक से खून बहना।
- जी मिचलाना और उलटी।
डेंगू से बचाव के उपाय
- घर और उसके आसपास पानी एकत्रित न होने दें।
- पानी की टंकी, जल भंडारण की जगह को ढक कर रखें।
- कूलर, गमले का पान सप्ताह में एक बार पूरी तरह से खाली करें।
- मच्छर से बचने के लिए शरीर को पूरी तरह ढकने वाले कपड़े पहनें।
2016 2046
2017 849
2018 591
2019 10622
2020 76
डेंगू के लक्षण
- तेज बुखार, सरदर्द, बदन दर्द।
- जोड़ों, मांसपेशियों और आंखों में दर्द।
- त्वचा पर चकते, लाल निशान।
- मसूडों व नाक से खून बहना।
- जी मिचलाना और उलटी।
डेंगू से बचाव के उपाय
- घर और उसके आसपास पानी एकत्रित न होने दें।
- पानी की टंकी, जल भंडारण की जगह को ढक कर रखें।
- कूलर, गमले का पान सप्ताह में एक बार पूरी तरह से खाली करें।
- मच्छर से बचने के लिए शरीर को पूरी तरह ढकने वाले कपड़े पहनें।