फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: one dead and two retired officers promoted

Uttarakhand News: एक मृत और दो सेवानिवृत्त अफसरों की तरक्की कर दी, प्रमोशन की सूची जारी

Sat, 06 Feb 2021 02:41 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal बिशन सिंह बोरा , अमर उजाला, देहरादून
बिशन सिंह बोरा , अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 06 Feb 2021 02:41 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand news: one dead and two retired officers promoted
प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रदेश में शिक्षा विभाग के कारनामे भी गजब हैं। शासन की ओर से उप विद्यालय निरीक्षक से उप शिक्षा अधिकारी के पद पर दस अधिकारियों के प्रमोशन की जो सूची जारी की गई है, उसमें एक मृतक और दो सेवानिवृत्त अधिकारी भी शामिल हैं। 

विज्ञापन


राज्य शैक्षिक (प्रशासनिक) संवर्ग सेवा के उप शिक्षा अधिकारी चयन वर्ष 2016-17 एवं 2017-18 के विभागीय पदोन्नति द्वारा भरे जाने वाले पदों के लिए शासन ने दस अधिकारियों की प्रमोशन की सूची जारी की है। इसमें प्रति उप विद्यालय निरीक्षक सुरेंद्र चंद्र आर्य, मान सिंह, आशाराम, मेराज अहमद, हर्षा रावत, ओम शंकर मिश्रा, सुमन राणा, हेमलता तिवाड़ी, अनिता द्विवेदी एवं अनीता चौहान का उप शिक्षा अधिकारी के पद पर प्रमोशन किया गया है।
विज्ञापन


शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि इन अधिकारियों को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से पदोन्नति प्रदान करते हुए अगले आदेशों तक वर्तमान तैनाती स्थलों पर तैनात किया जाता है। आदेश में यह भी कहा गया है कि इन अधिकारियों की पदोन्नति प्रेम लाल भारती बनाम उत्तराखंड राज्य की याचिका के अधीन होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप शिक्षा अधिकारियों को एक वर्ष की परिवीक्षा अवधि में रखा जाएगा। आदेश में कहा गया है कि कोविड 19 की वजह से अधिकारियों को वर्तमान स्थल पर तैनाती प्रदान की गई है। स्थिति सामान्य होने पर नए तैनाती से संबंधित आदेश अलग से जारी किए जाएंगे। 


इनका कर दिया प्रमोशन 

प्रमोशन सूची में सातवें स्थान पर सुमन राणा का नाम है। इनसे संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि वह विभाग से करीब तीन साल पहले सेवानिवृत्त हो चुकी हैं। इसके अलावा इस सूची में आठवें नंबर पर हेमलता तिवाड़ी भी सेवानिवृत्त हो चुकी हैं। जबकि इस सूची में शामिल एक अधिकारी का दो साल पहले देहांत हो चुका है। 

लोक सेवा आयोग की ओर से डीपीसी में देरी की वजह से यह हुआ है। यह प्रकरण काफी समय तक कोर्ट में भी विचाराधीन था।
- आरके कुंवर, शिक्षा निदेशक 

मैं अभी बाहर हूं, पहुंचने पर इस प्रकरण को दिखवाया जाएगा।
- आर मीनाक्षी सुंदरम, शिक्षा सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed